विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा।
इस वर्ष छाप (कथा) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत कथा वर्ग (कहानी संग्रह/ उपन्यास) को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा। अब तक किन विभूतियों को मिला है सम्मान आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र, सितांशु यशश्चंद्र, ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी अलंकृत किए जा चुके हैं। ये भी पढ़ें-
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
कोई भी लेखक, प्रकाशक या पाठक भेज सकते हैं प्रस्ताव