विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम शिक्षा देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2026 है। आवेदन में सुधार के लिए संशोधन विंडो 10 नवंबर 2026 को खुलने की उम्मीद है।
जिन उम्मीदवारों ने अपनी स्नातक डिग्री पूरी कर ली है या जो वर्ष 2027 में अपनी योग्यता डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
इस परीक्षा के लिए महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को एक परीक्षा पत्र के लिए 1,000 रुपये और दो परीक्षा पत्रों के लिए 1,350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणियों के लिए एक परीक्षा पत्र की फीस 2,000 रुपये और दो परीक्षा पत्रों की फीस 2,700 रुपये है। जेएएम की ओर से कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बैंक या पेमेंट गेटवे का शुल्क, यदि लागू हुआ, तो उम्मीदवार को ही देना होगा।
आईआईटी जैम परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। उम्मीदवार एक या दो परीक्षा पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दो पेपर चुनने की अनुमति तभी होगी, जब दोनों पेपर अलग-अलग सत्रों में आयोजित किए जाएं। तारीख समय प्रश्नपत्र पाली 14 फरवरी 2027 सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित पहली पाली 14 फरवरी 2027 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी, भौतिकी दूसरी पाली
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।