विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम ज्योतिष बोले तारे राशिफल ज्योतिषी से बात करें राशिफल 2026 More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 13 03 सितंबर का राशिफल - फोटो : amarujala मेष राशि आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। घर की सजावट या रेनोवेशन का विचार उत्साह बढ़ाएगा। संतान की तरक्की देखकर आज गर्व के साथ चेहरे पर मुस्कान भी रहेगी।
3 of 13 03 सितंबर का राशिफल - फोटो : amarujala वृषभ राशि आज आपका मन सेवा, दान-पुण्य और किसी के काम आने में खूब लगेगा। पुराने साथी से मुलाकात बीते दिनों की खूबसूरत यादें ताजा कर सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही दूरियां कम होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास घुलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। परिवार की निजी बातों को घर की चारदीवारी तक ही रखना बेहतर होगा, क्योंकि बाहरी लोगों की दखल परेशानी बढ़ा सकती है। आपकी मेहनत सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ाएगी।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
4 of 13 03 सितंबर का राशिफल - फोटो : amarujala मिथुन राशि आज का दिन लाभ, राहत और खुशियों का खूबसूरत मेल लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया प्यार भरा समय रिश्ते में नई गर्माहट और मजबूती लाएगा। सेहत में सुधार होने से मन भी हल्का और प्रसन्न रहेगा। अतीत की कोई गलती आज आपके लिए सीख बनकर सही रास्ता दिखाएगी। विवादों से जितना दूर रहेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाई-बहनों के साथ होने वाली कोई महत्वपूर्ण चर्चा भविष्य में आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
5 of 13 03 सितंबर का राशिफल - फोटो : amarujala कर्क राशि आज तरक्की के नए दरवाजे आपके सामने खुल सकते हैं। मुश्किल समय में दोस्तों का सहयोग आपको संभाल लेगा और किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक मन को खुश कर सकती है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। मां की सलाह आज आपके लिए अनुभव से निकला ऐसा रास्ता दिखाएगी, जिसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा।