विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम ज्योतिष बोले तारे राशिफल ज्योतिषी से बात करें राशिफल 2026 More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज का दिन कभी खुशी तो कभी थोड़ी चिंता का एहसास करा सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को उदास कर सकती है, लेकिन खुद को ज्यादा परेशान न होने दें। कारोबार में नई पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है और पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और सावधानी दोनों को प्राथमिकता दें।
3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना दिन को और खास बना सकता है, वहीं किसी शुभ कार्य की तैयारी घर में उत्साह भर देगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी बॉस को प्रभावित करेगी। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के सामने निवेश के अच्छे अवसर आ सकते हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका सपना भी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है और किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत हो सकती है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
4 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मिथुन राशि आज आपकी जुबान आपके लिए वरदान भी बन सकती है और परेशानी का कारण भी, इसलिए बोलने से पहले थोड़ा सोच लें। आपका मनमौजी रवैया परिवार वालों को परेशान कर सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आने की खबर से खुशियां बढ़ेंगी। अचानक धन लाभ मिलने से दिन और भी शानदार हो सकता है। अपनी निजी जानकारी हर किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि आज कही गई बात आगे परेशानी खड़ी कर सकती है। कारोबार में बदलाव करने का विचार सफलता की नई राह खोल सकता है।
5 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala कर्क राशि आज आपको हर कदम काफी सोच-समझकर उठाना होगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। संतान के साथ बिताया गया समय रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। अचानक पुराने प्यार से मुलाकात हो जाए तो भावनाएं जरूर जाग सकती हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे वर्तमान रिश्तों में तनाव पैदा हो। आज संयम और समझदारी ही आपको हर उलझन से सुरक्षित निकाल सकती है।