विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम ज्योतिष बोले तारे राशिफल ज्योतिषी से बात करें राशिफल 2026 More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज का दिन नई उम्मीद और राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आखिरकार पूरा होने से मन हल्का और खुश महसूस करेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां बातचीत और समझदारी से कम होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। आप दोनों भविष्य को लेकर साथ बैठकर नई योजनाएं बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा है। किसी बड़े पद, जिम्मेदारी या सम्मान की प्राप्ति से आत्मविश्वास काफी बढ़ सकता है।
3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज कुछ प्रभावशाली और खास लोगों से मुलाकात आपके करियर या कारोबार के लिए नए अवसर ला सकती है। हालांकि, दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान की नौकरी में तरक्की से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात भावनाओं को जगा सकती है, लेकिन बीती बातों में ज्यादा उलझना ठीक नहीं रहेगा। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी अड़चनें भी आज दूर होने की संभावना है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
4 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मिथुन राशि आज आपकी सूझबूझ और सही समय पर फैसला लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। विरोधियों की बातों में आकर कोई जल्दबाजी वाला कदम न उठाएं। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए जूनियर का सहयोग भी काफी उपयोगी रहेगा। काम की अधिक व्यस्तता से थकान महसूस हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने से मूड बेहतर होगा। घर में शादी-विवाह की चर्चा भी तेज हो सकती है।
5 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala कर्क राशि आज वैवाहिक जीवन में प्यार, समझ और आपसी सहयोग का खूबसूरत तालमेल देखने को मिलेगा। माताजी से किया हुआ कोई वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को संतोष होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार बन सकता है, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। कारोबार में आपके नए विचार नई ऊंचाइयों का रास्ता खोल सकते हैं। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपके प्रदर्शन से प्रभावित रहेंगे। कोई खास सूचना दिन को और यादगार बना सकती है।