विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
गूगल में + फ़ॉलो करें न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 05 Sep 2026 06:00 AM IST सार नमस्कार! आज है शनिवार, 5 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
आज 5 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स जा सकते हैं।
राष्ट्रपति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देंगी शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 48 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार देंगी। इन शिक्षकों को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी करती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन शनिवार को चेन्नई, तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति गिंडी, चेन्नई में वाल्वुलर और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित राष्ट्रीय शैक्षणिक बैठक इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लेंगे और इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ करेंगे।
SRCC कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स (SRCC) जा सकते हैं। कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।