विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम नौकरी देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के तहत खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,165 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें स्नातक और 12वीं पास श्रेणियों में बांटा गया है। रेलवे बोर्ड के ब्योरे के मुताबिक स्नातक स्तर के लिए कुल 3,477 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल हैं। वहीं 12वीं पास युवाओं के लिए 1,688 रिक्त पदों को हरी झंडी मिली है, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और ट्रेन क्लर्क के 188 पद शामिल हैं।