विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम राजस्थान जयपुर जोधपुर कोटा अलवर अजमेर More •••
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सभी 80 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पीसीसी महासचिव हरीश चौधरी के निर्देशानुसार प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।
कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद उदयपुर नगर निगम चुनाव का मुकाबला और रोचक हो गया है। पार्टी ने अलग-अलग वार्डों में आरक्षण की श्रेणी के अनुसार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सूची में कई चर्चित और दिग्गज नेताओं को भी टिकट दिया गया है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
कांग्रेस की वार्डवार प्रत्याशी सूची
इन नामों पर खास नजर कांग्रेस की सूची में कई चर्चित चेहरों को टिकट दिया गया है। वार्ड 17 से डॉ. पूनम कुमारी राठौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। वे शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी हैं। वहीं, यूथ कांग्रेस उदयपुर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन केलावत वार्ड 2 से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी रहे अरुण टांक को वार्ड 3 से टिकट दिया गया है।
इसके अलावा पंकज सुखवाल को वार्ड 45 से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। वे पहले बीजेपी से जुड़े रहे, इसके बाद जनता सेना में गए और फिर कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद सभी की नजर बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा पर रहेगी। इसके बाद उदयपुर नगर निगम चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच वार्डवार मुकाबले की तस्वीर साफ होगी।