● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

एक्सप्लेनर: दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में दो दिन क्या होगा, कौन से नेता आएंगे, कैसी है भारत की तैयारी?

एक्सप्लेनर: दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में दो दिन क्या होगा, कौन से नेता आएंगे, कैसी है भारत की तैयारी?
एक्सप्लेनर: दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में दो दिन क्या होगा, कौन से नेता आएंगे, कैसी है भारत की तैयारी? हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होगा। दो दिन के इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेताओं के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे। सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा, यातायात और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सम्मेलन में क्या-क्या होगा, कौन शामिल होगा और राजधानी में क्या तैयारियां की गई हैं?

लोगो का मतलब क्या? - फोटो : Amar Ujala भारत के 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के लोगो का क्या मतलब है? भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का लोगो परंपरा और आधुनिकता के मेल को दर्शाता है। इसके केंद्र में बना कमल पवित्रता, लचीलेपन और प्रगति का प्रतीक है। कमल की पंखुड़ियों में ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के जीवंत रंगों को शामिल किया गया है, जो सामूहिक शक्ति और एकता को दर्शाते हैं। केंद्र में बना 'नमस्ते' का भाव भारत की गर्मजोशी, सम्मान और सौहार्दपूर्ण सहयोग की भावना को दर्शाता है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

इस बार का थीम है, ''बिल्डिंग फॉर रिजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी''। यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के आधार पर भविष्य का निर्माण। यह थीम लोगों को केंद्र में रखने और 'ह्यूमैनिटी फर्स्ट' यानी मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाती है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह एक साल से भी कम समय में उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वे दिसंबर 2025 में वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन से मुलाकात की थी और उन्हें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दोबारा दिया था।

2026 में ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है। इसी साल भारत चौथी बार समूह की अध्यक्षता कर रहा है। भारत इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर चुका है। इसलिए इस बार भारत के पास समूह के एजेंडे और प्राथमिकताओं को दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

भारत की अध्यक्षता में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर जोर रहेगा। इसके साथ व्यापार, वित्त, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश होगी।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 58 मिनट पहले

हिंदू मंदिरों के पैसे के प्रबंधन पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने जारी किए निर्देश

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक चंदा चोरी से जुड़े मामले में फ़ैसला दिया है, जिसमें दान की व्यवस्था को केंद्रीयकृत करने और मजबूत …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔