विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दुनिया देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में राजनीतिक नेताओं की सैलरी में इससे पहले 2012 में बदलाव किया गया था। उस समय मंत्रियों की सैलरी में 36 फीसदी कटौती की गई थी। इसका मकसद सार्वजनिक असंतोष को दूर करना था। इसके बाद 2017 में भी वेतन की समीक्षा हुई, लेकिन सैलरी बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया। 2023 में होने वाली समीक्षा को आर्थिक अनिश्चितता के कारण टाल दिया गया था। अब 2026 की समीक्षा के बाद राजनीतिक नेताओं के वेतन में बढ़ोतरी की गई है।
नेताओं के वेतन - फोटो : Amar Ujala पड़ोसी देशों के नेताओं की कितनी सैलरी? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मासिक सैलरी करीब 5.5 लाख पाकिस्तानी रुपये है। उनकी सालाना सैलरी 60 लाख पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उन्हें आधिकारिक आवास, वाहन, सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास से जुड़े खर्च जैसी सुविधाएं मिलती हैं।