● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 31 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज

Daayra Trailer Out: फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे।
एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हिंदीबात विशेष
ग्राफ़िक/तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक एडिटोरियल इंफोग्राफिक — वास्तविक बैठक की तस्वीर नहीं)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

करीना कपूर ने खाकी वर्दी पहनी है। अपराध का एक मामला है। जांच जारी है। खाकी में ही पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए हैं। अपराध का वही मामला उनके भी सामने है और जांच जारी है। मगर, दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। एक ही विभाग और मामले की जांच का एक ही लक्ष्य। आज सोमवार को जारी हुए 'दायरा' के ट्रेलर में कुछ यही नजर आया है। फिल्म में करीना कपूर को डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, पृथ्वीराज को डीसीपी रमन कुमार के रूप में।

कैसा है 'दायरा' का ट्रेलर? मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'दायारा' का ट्रेलर आज 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत में एक अपराधी को पुलिस वैन में अंधेरे इलाके में ले जाया जाता है। वह पूछता है, 'इधर क्यों लाए हैं सब'? पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है, 'बताता हूं'।  अगले ही सीन में पृथ्वीराज सुकुमारन प्रेस कांफ्रेंस में अपराधी के एनकाउंटर की वजह बताते हैं कि आरोपी ने मौका ढूंढते ही भागने की कोशिश की। हमारी टीम पर अटैक किया। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में मार दिया।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

करीना कपूर ने शुरू से की जांच सवाल उठता है कि क्या यह एक योजनाबद्ध पुलिस एनकाउंटर था? आगे करीना कपूर पीड़ित परिवार के पास जाती हैं और घटना के बारे में शुरू से पूछती हैं कि 07 अक्टूबर को क्या हुआ था? पता चलता है कि एक मां अपनी गुमशुदा बेटी की सूचना देने थाने गई और एफआईआर दर्ज कराई। जांच के दौरान मालूम हुआ के गुमशुदा बच्ची का यौन शोषण हुआ। आरोपी नाबालिग है।

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

कब रिलीज होगी 'दायरा'? पृथ्वीराज और करीना कपूर दोनों ही इस मामले की जांच करते हैं। मगर, दोनों का तरीका अलग है। एसआईटी भी गठित होती है। आगे क्या होता है, यह फिल्म देखकर पता चलेगा। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

📰 संदर्भ एवं प्राथमिक स्रोत (Source Attribution):
मूल संदर्भ: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) · मूल स्रोत देखें ↗
यह रिपोर्ट आधिकारिक बयानों, प्राथमिक समाचार स्रोतों व रणनीतिक संदर्भों के आधार पर संकलित की गई है।
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

ट्रंप ने खार्ग हमले का एआई-जनरेटेड वीडियो जारी किया

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव फिर से बढ़ गया है.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔