विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मध्य प्रदेश भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
नेहा, तृप्ति और श्वेता - फोटो : अमर उजाला 6 Link Copied
मध्य प्रदेश की तीन महिलाएं इन दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहली हैं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, जिन पर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोपों के बाद कार्रवाई हुई है। दूसरी हैं तृप्ति सिंह राजपूत, जो फर्जी IAS अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी नौकरी और अन्य काम दिलाने का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार हैं। वहीं तीसरी हैं चर्चित हनीट्रैप मामले की कथित सरगना श्वेता जैन, जिस पर जेल से बाहर आने के बाद नया गिरोह तैयार कर रसूखदार लोगों को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने का आरोप है। आइए जानते हैं तीनों की कहानी।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
पहली कहानी नेहा पच्चीसिया की मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की पचोर तहसील के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक की बेटी नेहा पच्चीसिया ने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। 2016 में एक साथ चार परीक्षाओं में चयन के बाद उन्होंने एमपीपीएससी में 20वीं रैंक हासिल की और डीएसपी बनीं।
मध्यमवर्गीय परिवार की चार बहनों में सबसे बड़ी नेहा को एक समय मध्य प्रदेश की खूबसूरत महिला अधिकारियों में भी शुमार किया जाता था। कोरोना काल में बेहतर काम और कानून-व्यवस्था संभालने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पुरस्कृत भी किया था। लेकिन अब नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में हैं। ट्रांसपोर्टर से कथित अवैध वसूली की शिकायत के बाद कटनी एसपी ने उनके चालक को निलंबित कर दिया, जबकि नेहा के कार्यक्षेत्र से तीन थानों का प्रभार भी वापस ले लिया गया।
तीसरी कहानी श्वेता जैन की मध्य प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप मामले की कथित सरगना श्वेता जैन एक बार फिर चर्चा में हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद श्वेता ने कथित तौर पर नया गिरोह तैयार किया और हनीट्रैप पार्ट-2 की साजिश रची।
पुलिस की चार्जशीट में श्वेता जैन को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोप है कि वह सागर में बैठकर गिरोह की गतिविधियां संचालित कर रही थी और इस बार निशाने पर बिल्डर, ठेकेदार और अन्य रसूखदार लोग थे। जांच के मुताबिक, इंदौर के शराब ठेकेदार पिंटू ठाकुर को जाल में फंसाकर कथित तौर पर स्पाई कैमरे से वीडियो बनाया गया और फिर एक करोड़ रुपये की मांग की गई।