विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया। एबट्सफोर्ड पुलिस ने इस मामले पर गोलीबारी की पुष्टि की। गोलीबारी की घटना के बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट साझा किया है।
एमी विर्क ने पूरा किया अपना वादा एमी विर्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को तोहफा दिया है। सिंगर और एक्टर ने लिखा है, 'वादे के मुताबिक, हम अपना नया गाना OPPS रिलीज कर रहे हैं। उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा'।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
एमी बोले- 'आपकी दुआओं से सच्चा कोई शब्द नहीं' एमी विर्क ने अपने यूट्यूब चैनल से आज गुरुवार को यह गाना रिलीज किया है। इस गाने में एमी पुरानी यादों को ताजा करते दिखे हैं। आप गाना सुनिए। आपकी दुआओं से ज्यादा सच्चा शब्द मेरे लिए कोई नहीं है। आप सभी को ढेर सारा प्यार'।
नेटिजंस ने की सलामती की दुआ एमी विर्क के इस गाने पर फैंस की प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स सिंगर को दुआएं दे रहे हैं और नए गाने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माता रानी हमेशा आपके ऊपर कृपा बनाए रखें।' एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपको खूब ताकत और हिम्मत दे'।