विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना के ओखला के फेस-एक में बुधवार सुबह हुआ सिलिंडर ब्लास्ट हादसा बहुत ही भयानक व रोंगटे खड़े कर देने वाला था। मृतक मोहित सिंह के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। दोनों पैर बिल्कुल अलग हो गए थे। सिर धड़ के साथ ही था। पुलिस को बुधवार देर शाम तक ये मृतक मोहित सिंह के दोनों हाथ ही नहीं थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाथ पूरी तरह गायब हैं और माना जा रहा है कि धमाके के साथ मृतक के हाथ मांस के टुकड़े में बंट कर अलग हो गए थे। अमर उजाला संवाददाता ने मौके पर देखा कि जो पुलिसकर्मी मृतक के शव के टुकड़े को उठा रहे थे उनके भी हाथ कांप रहे थे और आंख बहुत ज्यादा नम हो रही थीं।
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे और और 50 मीटर तक फैल गए थे। पुलिस को शवों के टुकड़ों को समेटने और फोरेंसिक टीम के आने के बाद करीब दो से ढाई घंटे लग गए थे। शव के टुकड़ों को देखकर पुलिस जवान व अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो रहे थे। घटनास्थल के सामने ही मृतक की पत्नी, बच्चे और अन्य रिश्तेदार थे। जैसे ही पुलिस ने अलग हुए पैर को उठाया तो परिजनों को दिख गया तो सभी दहाड़ मार-मार कर रोने लग गए थे।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक मोहित सिंह अकेले ही ट्रक से सिलिंडर उतार रहा था। अकेले होने की वजह से एक सिलिंडर ट्रक से जमीन पर गिर गया और फिर वह फट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर फटा तो ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो।
शीशे टूट गए थे- सिलिंडर ब्लास्ट की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धमाके दौरान आसपास स्थित इमारतों में लगे शीशे टूट गए थे। जिस गोदाम में ये धमाका हुआ है उसके सामने यानि करीब 20 मीटर की दूरी बनी इमारत के शीशे टूट गए थे। इस इमारत में बाहर की तरफ शीशे लगे हुए हैं। गोदाम के बगल वाली इमारत के भी शीशे टूट गए थे। इसमें बाहर की तरफ शीशे लगे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बम फटने जैसा जोरदार धमाका हुआ और फिर कुछ सेकंड के लिए सब कुल सुन हो गया था।
गोदाम मालिक गिरफ्तार- दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गोदाम मालिक व विनोद नगर, पूर्वी दिल्ली निवासी श्याम मोहन को गिरफ्तार कर लिया था। वह भी मौके पर था और उसे भी सिर आदि जगहों पर चोट लगी हैं। हादसे के बाद वह अपने घर गया और वहां से कपड़े आदि लेकर फरीदाबाद के विनय नगर में रहने वाले बहन के देवर के घर चला गया था। उसे यहीं से गिरफ्तार किया गया है। यहां ये दिल्ली से भागने की फिराक में था। मौके पर मौजूद ओखला थानाध्यक्ष अनिल मलिक की आंखें भी बार-बार नम हो रही थीं।
बच्चे के गले लगाकर आंखे हो गए थे- मौके पर एसीपी सरिता विहार अनिल शर्मा थे। उन्होंने मृतक मोहित सिंह की बेटी व बेटे को कई बार अपने साथ बुलाया और दोनों को काफी देर तक गले लगाए रखा। वह बच्चों से कह रहे थे कि वह उनका नंबर ले जो जब भी कोई जरूरत पड़े तो उनसे बात करना। बच्चों को गले लगाते समय एसीपी अनिल शर्मा व आसपास खड़े पुलिस स्टाफ की भी आखें नम: हो रही थीं।