विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें दिग्गज कंपनी ओपनएआई के लेटेस्ट एआई मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा का डेब्यू विवादों और तकनीकी परेशानियों से घिर गया है। भारी सब्सक्रिप्शन शुल्क चुकाने के बावजूद हजारों पेड यूसर्ज को नए मॉडल का एक्सेस न मिलने की वजह से सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि यूजर्स की लगातार आलोचना आने के बाद सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
यूजर्स की नाराजगी और शिकायतों के बीच ओपनएआई एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर एस्ट्रा के रोलआउट को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने माना कि लॉन्च का अनुभव उम्मीद के अनुसार सुचारू नहीं है। कहा कि कंपनी एस्ट्रा को जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने पर काम कर रही है। उन्होंने यूजर्स के धैर्य की भी सराहना की। हालांकि, उन्होंने एक्सेस की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन यह संकेत जरूर दिया है कि यूजर्स वीकेंड के दौरान एस्ट्रा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में वह कोई पक्का वादा नहीं कर सकते।
यूजर्स के लिए राहत की बात है कि यह ओपनएआई की इंजीनियरिंग टीम की ओर से एक मुआवजा व्यवस्था की जानकारी भी सामने आई है। कोडेक्स इंजीनियरिंग लीड थिबॉल्ट सोटियॉक्स के मुताबिक, जिन पेड चैटजीपीटी यूजर्स को एस्ट्रा का एक्सेस नहीं मिल पा रहा है, उन्हें बिना एक्सेस वाले हर दिन के लिए एकबैंक्ड रीसेट मिलेगा। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से शुरू होने की बात कही गई है। यानी जिन यूजर्स को मॉडल के एक्सेस का इंतजार करना पड़ रहा है, उनके लिए बाद में अतिरिक्त उपयोग का लाभ दिया जा सकता है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
जीपीटी-6 एस्ट्रा को ओपनएआई ने अपना सबसे सक्षम मॉडल बताया है। कंपनी के अनुसार यह कंप्यूटर इस्तेमाल, वेब ब्राउजिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबरसिक्योरिटी, विज्ञान और प्रोफेशनल काम जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करता है।
लेकिन एस्ट्रा की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी साइबरसिक्योरिटी क्षमता को लेकर हो रही है। ओपनएआई के अनुसार एस्ट्रा पहला मॉडल है जो उसके प्रीपेयर्डनेस फ्रेमवर्क में साइबरसिक्योरिटी के क्रिटिकल थ्रेसहोल्ड तक पहुंचा है।