● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

कन्वर्सेशनल एआई: गूगल ने जीमेल, डॉक्स और कीप में जोड़े लाइव फीचर्स, अब कैसे बदल जाएगा आपके काम करने का तरीका?

कन्वर्सेशनल एआई: गूगल ने जीमेल, डॉक्स और कीप में जोड़े लाइव फीचर्स, अब कैसे बदल जाएगा आपके काम करने का तरीका?
कन्वर्सेशनल एआई: गूगल ने जीमेल, डॉक्स और कीप में जोड़े लाइव फीचर्स, अब कैसे बदल जाएगा आपके काम करने का तरीका? हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें गूगल के इस नए कन्वर्सेशनल एआई यानी संवादात्मक एआई फीचर्स की मदद से यूजर्स अब केवल सर्च या टाइपिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नैचुरल भाषा में सवाल पूछकर अपने इनबॉक्स और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा, बोलकर भी कई काम किए जा सकेंगे। यानी यह यूजर्स के काम करने के तरीके को काफी आसान बना सकता है। कंपनी ने इस फीचर्स को जीमेल लाइव, डॉक्स लाइव और कीप लाइव नाम दिया है। आपको बता दें मई 2026 में अपने एक कॉन्फ्रेंस गूगल Google I/O के दौरान कंपनी ने इन फीचर्स का प्रीव्यू भी किया था।

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

इस फीचर के बाद अब आपको जीमेल में इनबॉक्स से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए हर बार सर्च बॉक्स में कुछ टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अपने इनबॉक्स की सामग्री के बारे में सीधे जेमिनी-पावर्ड एआई एआई असिस्टेंट से सवाल पूछ सकेंगे। यानी अगर आपको अपने ईमेल से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो उसे सामान्य बातचीत की तरह एआई से पूछा जा सकता है। असिस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान यूजर्स को लाइव ट्रांसक्रिप्ट भी दिखाई देगा।

इसके अलावा गूगल डॉक्स में भी एआई फीचर को ज्यादा संवादात्मक बनाया जा रहा है। यूजर्स एआई असिस्टेंट को बता सकेंगे कि वे क्या लिखना चाहते हैं और एआई उनके लिए पहला ड्राफ्ट तैयार करने में मदद करेगा। खास बात यह है कि ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एआई सिर्फ यूजर के निर्देश पर निर्भर नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर यह जीमेल, गूगल ड्राइव, चैट और वेब से जानकारी हासिल करके ड्राफ्ट तैयार करने में मदद कर सकता है। इससे अलग-अलग एप खोलकर जानकारी ढूंढने और फिर उसे डॉक्यूमेंट में जोड़ने का काम आसान हो सकता है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

वहीं, गूगल कीप में आने वाला कीप लाइव फीचर इसे एक तरह के स्क्रैचपैड की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। यूजर्स बिना टाइप किए बोलकर जल्दी से नोट्स बना सकेंगे। जैसे मान लीजिए, अगर आप एआई से कहते हैं कि सब्जी बनाने के लिए सामग्री की सूची तैयार करो, तो कीप लाइव रेसिपी के साथ जरूरी सामग्री की लिस्ट तैयार करने में मदद कर सकता है। यानी यह फीचर सिर्फ आवाज को टेक्स्ट में बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बोले गए निर्देश को समझकर उपयोगी नोट या लिस्ट तैयार करने में भी मदद करेगा।

गूगल के अनुसार, जेमिनी लाइव को गूगल एआई प्लस, प्रो और अल्ट्रा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, डॉक्स लाइव और कीप लाइव का इस्तेमाल गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा यूजर्स कर सकेंगे। ये सभी फीचर्स आईओएस और एंड्रॉयड पर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही इन फीचर्स को वर्कप्लेस बिजनेस ग्राहकों के लिए भी रोलआउट करेगा।

गूगल पिछले कुछ समय से अपने एप्स और डिवाइस में वॉइस-आधारित एआई फीचर्स को लगातार बढ़ा रहा है। अप्रैल में कंपनी ने अपने मैक एप में क्रॉस-एप डिक्टेशन फीचर जोड़ा था। इसके बाद पिछले महीने पिक्सेल 11 स्मार्टफोन्स में जेमिनी-पावर्ड डिक्टेशन टूल रैंबलर पेश किया गया। यह यूजर की स्पीच से फिलर शब्दों को हटाने में मदद करता है। अगस्त में गूगल ने स्पीच-टू-टेक्स्ट से जुड़े इस्तेमाल के मामलों के लिए जेमिनी 3.5 ट्रांसक्राइब मॉडल भी पेश किया था।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 7 घंटे पहले

पश्चिम एशिया तनाव: 'ईरान के मुकाबले चीन ज्यादा जिम्मेदार', अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने क्यों कही ये बात?

पश्चिम एशिया तनाव: 'ईरान के मुकाबले चीन ज्यादा जिम्मेदार', अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने क्यों कही ये बात? usa vice presi…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔