विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश रामपुर लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें यूपी के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में ही बंद कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटी चली पंचायत के बाद आखिरकार जिस युवक को रात में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था, वह सुबह दूल्हा बनकर मैरिज हॉल से निकला।
शाहाबाद क्षेत्र का युवक शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आधी रात को प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया। युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजन भड़क गए और घर में हंगामा होने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार तड़के युवक के परिजन और रिश्तेदार गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई। बातचीत में मामला थाने ले जाने के बजाय निकाह कराने पर सहमति बनी। युवती और युवक के परिजन इसके लिए तैयार हो गए।
इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका को पास के मैरिज हॉल ले जाया गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर शाहबाद स्थित घर चला गया। इस तरह आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचने से शुरू हुआ मामला सुबह निकाह के साथ खत्म हुआ।
नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, रिपोर्ट दर्ज बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा तो मां ने थाने पहुंचकर जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका बड़ा दामाद विनोद निवासी फरीदपुर हाजी, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद 15 अगस्त की रात को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वह अभी तक घर वापस नहीं आई है। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत सभी जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाबालिग की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।