● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 02 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

कल बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इस जिले में आदेश लागू, कक्षा आठ तक के बच्चे नहीं जाएंगे विद्यालय; ये है वजह

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में दो सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
कल बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इस जिले में आदेश लागू, कक्षा आठ तक के बच्चे नहीं जाएंगे विद्यालय; ये है वजह हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में दो सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किया।

सभी बोर्ड के विद्यालय रहेंगे बंद आदेश के अनुसार जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बुधवार को बंद रहेंगे। हालांकि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

शारदा नदी में 1.87 लाख क्यूसेक पानी, बढ़ा बाढ़ का खतरा बनबसा बैराज से मंगलवार शाम करीब पांच बजे शारदा नदी में 1.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम छह बजे तक बैराज का डिस्चार्ज 1,87,232 क्यूसेक था। पलिया में शारदा नदी का जलस्तर 154.120 सेमी दर्ज हुआ, जबकि खतरे का निशान 154.590 सेमी है। इससे पलिया-भीरा और निघासन क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में बाढ़, जलभराव और कटान का खतरा बढ़ गया है।

इन इलाकों में जलभराव की आशंका देर रात तक जलस्तर बढ़ने की आशंका है। निघासन तहसील में ग्रंट नंबर 12 और उसके मजरा रंडौहा के अलावा दौलतापुर, खमरिया, बैलहा, लालपुर और लुधौरी समेत इनके मजरों में जलभराव की आशंका है। पहले से कटान की मार झेल रहे ग्रंट नंबर 12 के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ कटान का खतरा भी बढ़ जाता है।

रेल सेवाएं बाधित एक सितंबर को भारी बारिश से कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शारदा के बढ़ते जलस्तर का असर मैलानी-नानपारा रेलखंड पर भी पड़ा है। भीरा और पलिया के बीच रेलवे लाइन के नीचे पानी के रिसाव के चलते रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे विभाग ने मौके पर निगरानी बढ़ाई है।

गांवों में अलर्ट जारी प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से नदी के किनारे नहीं जाने और पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव की व्यवस्था की जाएगी।

📰 संदर्भ एवं प्राथमिक स्रोत (Source Attribution):
मूल संदर्भ: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) · मूल स्रोत देखें ↗
यह रिपोर्ट आधिकारिक बयानों, प्राथमिक समाचार स्रोतों व रणनीतिक संदर्भों के आधार पर संकलित की गई है।
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

आज बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इस जिले में छुट्टा का आदेश, कक्षा आठ तक के बच्चे नहीं जाएंगे विद्यालय; ये है वजह

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्या…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔