विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
सीरियल 'श्री कृष्णा' - फोटो : सोशल मीडिया 'श्री कृष्णा' नब्बे के दशक में सीरियल 'श्री कृष्णा' घर-घर में मशहूर था। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर और मोती सागर ने किया था। यह कार्यक्रम दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। सीरियल की कास्ट में सर्वदमन डी बैनर्जी, पिंकी पारेख, रेशमा मोदी मुख्य किरदारों में थे।
टीवी शो 'राधाकृष्ण' - फोटो : सोशल मीडिया 'राधाकृष्ण' राधा रानी और श्री कृष्ण का प्रेम संसार के लिए प्रतीक है। मगर राधा से प्रेम में भगवान कृष्ण का मंत्रमुग्ध होना और फिर उनसे बिछड़ जाने पर वियोग की पीड़ा सहना। यह सब 2018 में प्रसारित हुए सीरियल 'राधाकृष्ण' में दिखाया गया है।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
जय श्री कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया 'जय श्री कृष्णा' 2008 में कलर्स टीवी में ‘जय श्री कृष्णा’ सीरियल टेलीकास्ट हुआ। इस सीरियल में कृष्ण के बचपन की लीलाएं दिखाई गई हैं। सीरियल को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था, एपिसोड में श्री कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने निभाया था। वहीं किशोरअवस्था के कृष्ण का किरदार मेघन जाधव ने किया था।
लिटिल कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया 'लिटिल कृष्णा' लिटिल कृष्ण एक एनिमेटिड मूवी है जो 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म श्रील प्रभुपाद की पुस्तक 'कृष्ण, सर्वोच्च व्यक्तित्व' पर आधारित हुआ। यह कॉर्टून निकलोडियन चैनल पर प्रसारि किया गया था।
कृष्णा और कंस - फोटो : सोशल मीडिया 'कृष्ण और कंस' भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक एनिमेटेड फिल्म के रूप में सराही गई 'कृष्ण और कंस' एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक रोमांचक कहानी है। यह फिल्म कृष्ण के शुरुआती जीवन को दर्शाती है। उनके जन्म से लेकर उनके अत्याचारी मामा कंस के शत्रु बनने तक।
फिल्म ओ माय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया 'ओह माय गॉड' बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'ओह माय गॉड' 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में थे। फिल्म अंधविश्वास और धर्म के व्यवसायीकरण पर सवाल उठाती है। फिल्म में अक्षय कुमार कृष्ण के आधुनिक अवतार को दर्शाते हैं। जन्माष्टमी के दौरान देखने के लिए कृष्ण से प्रेरित एक अनूठी फिल्म है।