● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 02 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

'केरलम की सोच ऐसी नहीं’: महिलाओं पर मौलवी के बयान पर सतीशन का पलटवार, इस्लामिक इतिहास का क्यों दिया उदाहरण?

That not Kerala mindset Satheesan hits back at cleric's remarks on women; why did he cite Islamic history?
'केरलम की सोच ऐसी नहीं’: महिलाओं पर मौलवी के बयान पर सतीशन का पलटवार, इस्लामिक इतिहास का क्यों दिया उदाहरण? हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को सुन्नी इस्लामिक विद्वान कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के एक बयान का कड़ा विरोध किया। दरअसल, उन्होंने कहा था कि महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए। मुख्यमंत्री सतीशन ने कहा कि ऐसी सोच केरलम की प्रगतिशील परंपरा के अनुसार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?  सतीशन ने राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,' हम इस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। यह सोच प्रगतिशील केरलम के अनुकूल नहीं है। हम किसी भी तरह से इससे सहमत नहीं हो सकते। महिलाओं को केवल घरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में भाग लेना चाहिए और समाज में अहम भूमिका निभानी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि यही हमारी प्रगतिशील सोच है।'

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

क्या है पूरा मामला?  वे उस विवाद पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जो रविवार को कोच्चि में एक इस्लामिक सम्मेलन में कांतपुरम के बयान के बाद शुरू हुआ था। कांतपुरम ने कहा था कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से 'भारी तबाही' होगी। इस्लाम में इसे रोकने के लिए महिलाओं के लिए पर्दा प्रथा का नियम है।

मुख्यमंत्री ने पैगंबर मुहम्मद की पत्नी का उदाहरण क्यों दिया?  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी सोच इस्लामिक इतिहास की गलत व्याख्या है। उन्होंने पैगंबर मुहम्मद की पहली पत्नी खदीजा का उदाहरण दिया, जो एक सफल बिजनेसवुमन थीं। उन्होंने पैगंबर की एक और पत्नी आयशा का भी जिक्र किया। इसमें कहा कि उन्होंने 'ऊंट की लड़ाई' (बैटल ऑफ द कैमल) में हिस्सा लिया था और नेतृत्व की भूमिका निभाई थी।

सतीशन ने रानी बिलकिस का भी उदाहरण दिया। कहा कि इस्लामिक इतिहास में उन्हें एक शासक के तौर पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, 'एक महिला थी जिसने व्यापार किया, एक महिला जिसने सैन्य कमांडर की भूमिका निभाई और एक महिला जो रानी थी। ये सभी उदाहरण इस्लामिक इतिहास में मौजूद हैं।'

मुख्यमंत्री ने एक ऐसी घटना का भी जिक्र किया जिसमें खलीफाओं के समय में एक महिला ने 'मेहर' (शादी के समय दूल्हे द्वारा दुल्हन को दी जाने वाली रकम) से जुड़े एक फैसले पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि शासक ने माना कि महिला की बात सही थी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'ये उदाहरण दिखाते हैं कि शाही दरबार में भी महिलाओं की जगह थी। इसलिए, हम किसी भी तरह से ऐसी सोच से सहमत नहीं हो सकते।'

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

क्या बिना पायलट के चलने वाले विमान आसमान को बदल देंगे?

ऐसे विमान बनाने वाली कंपनियों को उम्मीद है कि भविष्य में यात्रियों की आवाजाही के लिए भी ऐसे एरोप्लेन का इस्तेमाल किया जा…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔