● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 02 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?: डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?: डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट---Anna Hazare Health Update: Social Activist Improving, to Remain in Mumbai Hospital for Two More Days
कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?: डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार मनोरंजन More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सेहत में सुधार हो रहा है। मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती 89 वर्षीय अन्ना हजारे अब डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक सामान्य भोजन भी ले रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल दो दिन और अस्पताल में निगरानी में रखने का फैसला किया है।

अन्ना हजारे के करीबी सहयोगी ने बुधवार को बताया कि डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उनकी स्थिति में सुधार पाया है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अब वह ठीक से खाना भी खा रहे हैं। अस्पताल में उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। सहयोगी के मुताबिक, अन्ना हजारे को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उनके गांव रालेगण सिद्धि ले जाने की तैयारी है। परिवार और सहयोगी चाहते हैं कि अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उनकी सेहत पूरी तरह ठीक हो जाए।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

अन्ना हजारे को सोमवार रात मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी ब्लड रिपोर्ट में किडनी में संक्रमण के संकेत मिले थे। संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें उनके गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया। इससे पहले अन्ना हजारे का अहिल्यानगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले सप्ताह उन्हें वहां भर्ती कराया गया था और स्वास्थ्य में सुधार के बाद भी किडनी में संक्रमण सामने आने पर उन्हें मुंबई स्थानांतरित किया गया। बॉम्बे अस्पताल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने मंगलवार को उनकी स्थिति स्थिर बताई थी और कहा था कि वह ठीक हो रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम बॉम्बे अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी इससे पहले अस्पताल पहुंचकर उनकी तबीयत का हाल जान चुके हैं।

अन्ना हजारे लंबे समय से सामाजिक आंदोलनों से जुड़े रहे हैं। पूर्व सैनिक से सामाजिक कार्यकर्ता बने हजारे ने ग्रामीण विकास, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 3 घंटे पहले

थाईलैंड: 286 दिन बाद पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, पटाया में बढ़ी हलचल; रेड-गिरफ्तारियों से टूरिज्म पर क्या असर?

थाईलैंड: 286 दिन बाद पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, पटाया में बढ़ी हलचल; रेड-गिरफ्तारियों से टूरिज्म पर क्या असर?----USS Abra…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔