विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
2 of 8 ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi पंजाबी फिल्म से किया डेब्यू ईशा रिखी ने फैशन वर्ल्ड में अपनी शुरुआत 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पंजाबी भाषी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म ‘जट्ट और जूलियट’ में कैमियो रोल भी किया।
3 of 8 ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi किस फिल्म से मिली पहचान? ईशा रिखी ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘हैप्पी गो लक्की’, ‘मेरे यार कमीने’ में अभिनय किया। मगर सबसे ज्यादा शोहरत उन्हें फिल्म ‘अरदास’ से मिली। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क भी अहम भूमिकाओं में थे।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
4 of 8 ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi बॉलीवुड में कब किया डेब्यू? 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘नवाबजादे’ से ईशा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म का निर्देशन जयेश प्रधान ने किया था। वहीं मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा इसके निर्माता थे। यह एक डांस कॉमेडी थी जिसमें ईशा के अपोजिट राघव जुयाल और पुनीत पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। ईशा ने इस फिल्म में शीतल का किरदार निभाया था।
5 of 8 ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi मां के किस सपने को किया पूरा? ईशा रिखी के पिता का नाम प्रदीप रिखी था। बेहद कम उम्र में ही अभिनेत्री के सिर से उनके पिता का हाथ छूट गया था। इसके बाद मां पूनम रिखी ने उनकी परवरिश की है। उनकी मां का सपना एक अभिनेत्री बनने का था। इसी सपने को उन्होंने ईशा के जरिए पूरा किया। एक पुरानी बातचीत में ईशा ने कहा था कि उन्होंने कभी भी एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मगर मॉडलिंग से अचानक ही अभिनय की दुनिया में आ गईं।