विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
गूगल में + फ़ॉलो करें अमर उजाला, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 04:41 PM IST सार एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। देवरिया के भोपतपुरा गांव से आने वाले मिश्रा ने वायुसेना में करीब चार दशक सेवा की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य जिम्मेदारियां संभालीं। अब वह मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, संचालन, सुरक्षा और श्रद्धालु सुविधाओं को व्यवस्थित करेंगे।
कौन हैं जितेंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला 7 1 Link Copied
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
देवरिया के छोटे से गांव भोपतपुरा से निकलकर भारतीय वायुसेना के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने वाले एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के करियर में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर के पहले सीईओ के रूप में अब उनके सामने एक विशाल और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि सैन्य सेवा से अर्जित प्रशासनिक दक्षता और अनुशासन का अनुभव राम मंदिर की संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने में उपयोगी साबित होगा।