● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
मंगलवार, 01 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

गजब है एमपी: पार्टी का वादा पूरा नहीं हुआ तो वकील ने भेजा कानूनी नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी

दमोह में जन्मदिन की पार्टी के कथित आश्वासन को लेकर दो अधिवक्ताओं में विवाद हो गया। पार्टी नहीं मिलने और तय समय पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ने कानूनी नोटिस भेजकर 41,250 रुपये क्षतिपूर्ति मांगी है।
गजब है एमपी: पार्टी का वादा पूरा नहीं हुआ तो वकील ने भेजा कानूनी नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मध्य प्रदेश दमोह अनूपपुर अशोकनगर आगर मालवा इंदौर उज्जैन More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला 1 Link Copied

जन्मदिन के बाद पार्टी का दिया था आश्वासन मामला दमोह सिविल कोर्ट से जुड़ा बताया गया है। नोटिस के अनुसार विवेकानंद नगर निवासी 32 वर्षीय विशाल सिंह राजपूत और अधिवक्ता गोविंद तिवारी के बीच मित्रता है। नोटिसकर्ता का दावा है कि 10 अगस्त को गोविंद तिवारी का जन्मदिन था। इस अवसर पर साथी अधिवक्ताओं और मित्रों ने उनका जन्मदिन मनाया था। नोटिस में दावा किया गया है कि जन्मदिन के बाद गोविंद तिवारी ने मित्रों को पार्टी देने का मौखिक आश्वासन दिया था। इसके बाद पार्टी को लेकर दोनों के बीच बातचीत होती रही।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

तय समय पर फोन नहीं उठाने का आरोप नोटिस में आरोप लगाया गया है कि 23 अगस्त की शाम करीब 7 बजे विशाल सिंह राजपूत ने गोविंद तिवारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद रात करीब 8 बजे भी फोन करने की कोशिश की गई। नोटिस के मुताबिक रात 9 बजे तक इंतजार करने के बावजूद न तो पार्टी हुई और न ही फोन पर संपर्क हो सका। इसके बाद नोटिसकर्ता को कथित तौर पर मानसिक परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ा।

होटल में भोजन और इलाज का खर्च होने का दावा कानूनी नोटिस में दावा किया गया है कि रात करीब 10 बजे मजबूरी में होटल में भोजन करने पर 1,750 रुपये खर्च हुए। इसके बाद तबीयत बिगड़ने की बात भी नोटिस में कही गई है। नोटिस के अनुसार अगले दिन जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से जबलपुर जाने की सलाह दिए जाने का दावा है। इसके बाद डॉ. मनीष पटेल से उपचार कराने में 39,500 रुपये खर्च होने की बात कही गई है। नोटिसकर्ता ने होटल के भोजन और उपचार पर हुए 1,750 रुपये तथा 39,500 रुपये के खर्च को जोड़कर कुल 41,250 रुपये की आर्थिक क्षति का दावा किया है।

दोस्तों के बीच मजाक उड़ाने का भी आरोप नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि पार्टी का आश्वासन पूरा नहीं होने के बाद दोस्तों के बीच नोटिसकर्ता का मजाक बनाया गया। इसके कारण उसे मानसिक परेशानी होने की बात कही गई है। इसी आधार पर नोटिस में आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक और शारीरिक परेशानी के लिए भी क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।

सात दिन में क्षतिपूर्ति देने की मांग अधिवक्ता कमल सिंह ठाकुर की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में गोविंद तिवारी से नोटिस प्राप्त होने के सात दिन के भीतर कथित रूप से तय पार्टी देने और 41,250 रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में अदा करने की मांग की गई है। इसके अलावा कानूनी नोटिस भेजने में हुए 2,000 रुपये के खर्च का भुगतान करने की भी मांग की गई है। नोटिस में मांग पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में उपलब्ध कानूनी उपाय अपनाने की चेतावनी दिए जाने का उल्लेख है।

दूसरे पक्ष के जवाब का इंतजार जन्मदिन की पार्टी के कथित आश्वासन से शुरू हुआ यह मामला अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गया है। फिलहाल विवाद नोटिस के स्तर पर है। किसी न्यायालय द्वारा इस मामले में लगाए गए आरोपों या क्षतिपूर्ति की मांग पर कोई निर्णय होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कानूनी रिपोर्टिंग के लिहाज से नोटिस में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य या न्यायालय का निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। दूसरे पक्ष का जवाब या न्यायालय में आगे की कार्यवाही सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📰 संदर्भ एवं प्राथमिक स्रोत (Source Attribution):
मूल संदर्भ: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) · मूल स्रोत देखें ↗
यह रिपोर्ट आधिकारिक बयानों, प्राथमिक समाचार स्रोतों व रणनीतिक संदर्भों के आधार पर संकलित की गई है।
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

महाराष्ट्र: इस ज़िले में छह महीने में 29 पुरुषों ने की आत्महत्या, क्या शादी न हो पाना है असली वजह?

पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी से 30 जून, 2026 के बीच छह महीनों में जलगाँव ज़िले में 383 पुरुषों ने आत्महत्य…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔