विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
फिल्म 'गांधारी' की काफी चर्चा हो रही थी। आज गुरुवार को फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। देवाशीष मखीजा निर्देशित फिल्म में तापसी के अलावा इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम और जतिन सरना जैसे सितारे भी हैं। तापसी मां की भूमिका में नजर आई हैं। दर्शकों को फिल्म कैसी लगी? जानिए
छाया कदम ने फिर जीता दिल फिल्म गांधारी को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। अधिकांश यूजर्स के शुरुआती रिएक्शन देखकर लग रहा है कि फिल्म दर्शकों पर ज्यादा असर नहीं कर पाई है। एक यूजर ने लिखा है, 'छाया कदम (उमा) और चंदन रॉय (सोमेश) अधिक स्क्रीन टाइम के हकदार थे। प्रशांत नारायणन और स्वस्तिका मुखर्जी भी निष्पक्ष हैं। प्रीति श्रॉफ (एएसआई संजुक्ता) एक बेहतरीन खोज हैं'।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
'गांधारी' मूवी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया क्या समय बर्बाद है फिल्म? कुछ दर्शकों का अनुभव इतना खराब रहा कि उन्होंने इसे समय बर्बाद फिल्म तक कह डाला है। फिल्म का स्क्रीनप्ले उन्हें पसंद नहीं आया है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म बनाने वालों ने इसके नाम को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और इस पटकथा (स्क्रीनप्ले) को मंजूरी देते समय आंखें बंद कर लीं'।
'गांधारी' - फोटो : सोशल मीडिया क्या है 'गांधारी' की कहानी? इस फिल्म में बानी (तापसी पन्नू) की छह साल की बेटी का अपहरण हो जाता है। रेलवे स्टेशन पर बच्ची को लेकर भाग रही महिला का पीछा करते हुए बानी पर हमला होता है। आंख के पास गंभीर चोट लगने के बाद, कुछ समय के लिए उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। मगर, वह खास प्रशिक्षण लेती है और बेटी की खोज में निकलती है।