● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 14 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

गुरुग्राम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का हिस्सा रहे पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, लोहे की रॉड से मारा; क्या है मामला

सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला किया गया है।
गुरुग्राम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का हिस्सा रहे पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, लोहे की रॉड से मारा; क्या है मामला हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली-एनसीआर गुरुग्राम गाजियाबाद नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला किया गया है। उन पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हुआ, जिसके लिए अस्पताल में ऑपरेशन करना पड़ा।

गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का हिस्सा रहे थे। यह घटना 10 सितंबर की रात सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में हुई। गुप्ता परिवार के साथ गोंजो रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। उन्होंने परिवार को रेस्टोरेंट के बाहर उतारा और कार पार्क करने की जगह ढूंढ रहे थे।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें कई जगहों पर भेजा और फिर कार पार्क करने से इनकार कर दिया। जब गुप्ता कार पीछे कर रहे थे, तभी एक पार्किंग कर्मचारी ने उनकी कार के शीशे पर वार किया। विरोध करने पर कर्मचारी ने लोहे की रॉड से उनके हाथ और सिर पर दो बार हमला किया। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मदद में देरी और बचाव शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में रेस्टोरेंट के एक शेफ ने बीच-बचाव कर गुप्ता की जान बचाई। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी कोहनी की हड्डी को प्लेट के जरिये जोड़ने के लिए सर्जरी की गई।

पुलिस कार्रवाई और मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल गुप्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की भी मांग की है। गुप्ता ने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि रिपोर्ट में उनकी चोटों का सही उल्लेख नहीं किया गया है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने

यह विश्लेषण जारी रखें ➔