● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या?

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या?
चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या? हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण पानी की भी अत्यधिक खपत हो रही है। एआई डेटा सेंटर के पर्यावरणीय प्रभाव और जल खपत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल के एवज में पानी के उपयोग संबंधी दावों पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने चैटजीपीटी में पानी की खपत की तुलना कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में लगने वाले पानी से की। ऑल्टमैन ने दावा किया कि 38,000 चैटजीपीटी प्रश्नों में उतना ही पानी लगता है, जितना एक बादाम उगाने में।

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो लोग एक बार में कई बादाम खाते हैं, वे शायद ही कभी अपने जल पदचिह्न पर विचार करते हैं। हालांकि, ऑल्टमैन ने स्वीकार किया कि वह यह आंकड़ा अपनी याददाश्त से बता रहे थे और यह गलत भी हो सकता है। एआई को शक्ति प्रदान करने वाले डेटा केंद्रों की पर्यावरणीय लागत पर बढ़ती जांच के बीच ऑल्टमैन ने भारी मात्रा में पानी के इस्तेमाल की जरूरत संबंधी दावों को खारिज किया है।

एक पॉडकास्ट के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि लगभग 38,000 चैटजीपीटी प्रश्नों में उतना ही पानी उपयोग होता है, जितना कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में लगता है। उन्होंने उन वायरल तुलनाओं पर भी निशाना साधा, जो एक चैटजीपीटी प्रश्न को घंटों के स्नान के बराबर बताती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी तुलनाएं गहन जांच पर खरी नहीं उतरती हैं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

ऑल्टमैन ने इससे पहले चैटजीपीटी पर एक प्रश्न पूछने की लागत लगभग 0.32 मिलीलीटर बताई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे से जुड़े शोधकर्ताओं ने साल 2019 में एक अध्ययन में चौंकाने वाले अनुमान लगाए थे। इसके मुताबिक कैलिफोर्निया के एक बादाम को उगाने में औसतन 3.56 लीटर पानी लगता है। दोनों आंकड़ों पर गणना करने से पता लगा कि वास्तव में चैटजीपीटी पर 11,000 प्रश्न पूछने पर उतने ही पानी की खपत होगी, जितना एक बादाम उगाने में। यह ऑल्टमैन के बताए गए 38,000 से काफी कम है। ऐसे में अनुमान कितने ठोस हैं, या इनमें अनिश्चितता है इसका पता लगाना जटिल है।

दरअसल, एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके डेटा सेंटर को ठंडा रखने के काम में लगने वाले पानी की मात्रा एक ज्वलंत मुद्दा है। खासकर उन क्षेत्रों में जो पहले से ही जल संकट से जूझ रहे हैं। सर्वर को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए आमतौर पर उपयोग की जाने वाली वाष्पीकरण शीतलन प्रणालियां भारी मात्रा में पानी खींचती हैं। कई शोधकर्ताओं ने जल-दुर्लभ क्षेत्रों पर पड़ने वाले इस दबाव को उजागर किया है। हालांकि, ओपनएआई के सीईओ ऑल्टमैन ने इस धारणा को खारिज किया है।

उन्होंने कहा, आज के डेटा सेंटर पुराने समय की अत्यधिक जल-गहन शीतलन विधियों पर निर्भर नहीं। उन्होंने दावा किया कि एक बहुत बड़े आधुनिक केंद्र पर रोजमर्रा के कामों (जैसे सिंक और टॉयलेट) में इस्तेमाल होने वाला पानी, किसी आम ऑफिस बिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले पानी के बराबर हो सकता है। बहरहाल, सर्वर को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले 'इवैपोरेटिव कूलिंग सिस्टम' में बहुत ज्यादा पानी खर्च होने को लेकर रिसर्च में जताई गई चिंता और ऑल्टमैन के दावे दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें

हर ब्रजवासी अपने कान्हा के आगमन का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। उनके स्वागत के लिए ब्रज स्वर्ग सा सज गया है। जगह-…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔