● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 03 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
तकनीक

चैटजीपीटी, क्लॉड और ग्रोक की सेवाएं बाधित: दुनियाभर में यूजर्स परेशान; आखिर तीनों में एक साथ क्या हुआ?

चैटजीपीटी, क्लॉड और ग्रोक की सेवाएं बाधित: दुनियाभर में यूजर्स परेशान; आखिर तीनों में एक साथ क्या हुआ? ChatGPT Claude Grok Down Users Report AI Outage Worldwide
चैटजीपीटी, क्लॉड और ग्रोक की सेवाएं बाधित: दुनियाभर में यूजर्स परेशान; आखिर तीनों में एक साथ क्या हुआ? हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें गुरुवार को दुनियाभर में कई यूजर्स को प्रमुख एआई चैटबॉट इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। इनमें ओपनएआई का चैटजीपीटी, एंथ्रोपिक का क्लॉड और एक्स का ग्रोक शामिल हैं। डाउनडिटेक्टर पर तीनों सेवाओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं।

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

रात करीब 8:20 बजे भारत में चैटजीपीटी को लेकर 2,800 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। इसी समय क्लॉड को लेकर करीब 170 और ग्रोक को लेकर 40 से ज्यादा रिपोर्ट सामने आईं। इससे पता चलता है कि भारत में भी कई यूजर्स इन सेवाओं की परेशानी से प्रभावित हुए।

अमेरिका में शिकायतों की संख्या काफी ज्यादा रही। करीब इसी समय चैटजीपीटी को लेकर 35,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। क्लॉड के लिए 1,400 से ज्यादा और ग्रोक के लिए 1,200 से ज्यादा शिकायतें सामने आईं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

ओपनएआई ने चैटजीपीटी में आई परेशानी को स्वीकार किया। कंपनी ने बताया कि चैटजीपीटी और कोडेक्स में सामान्य से ज्यादा एरर आ रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, इन सेवाओं में आई समस्या की जांच की जा रही है।

एंथ्रोपिक ने भी अपने चैटबॉट में आई परेशानी की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि क्लॉड माइथोस 5.1, क्लॉड फेबल 5.1 और क्लॉड ओपस 5 पर रिक्वेस्ट में ज्यादा एरर आने की वजह पता चल गई है। कंपनी ने कहा कि समस्या ठीक करने के लिए काम जारी है।

एलन मस्क के स्वामित्व वाले एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक ने भी समस्या की पुष्टि की। ग्रोक ने कहा कि उसकी सेवा में परेशानी आ रही है। साथ ही, सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने पर काम करने की बात कही।

अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जिससे यह कहा जा सके कि तीनों सेवाओं के डाउन होने की वजह एक ही है। तीनों कंपनियों ने अपनी-अपनी सेवाओं में एरर की जानकारी दी है। फिलहाल साझा तकनीकी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 12 घंटे पहले

मेटा स्मार्ट ग्लास: अब नोटिफिकेशन लाइट को छिपाकर नहीं बना सकते वीडियो, बढ़ रहे प्राइवेसी उल्लंघन के मामले

मेटा के स्मार्ट चश्मों से प्राइवेसी उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादातर शिकायतें छुपकर वीडियो बनाने और उसे इंट…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔