● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
विश्व

जन्माष्टमी 2026: भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप

Janmashtami 2026: इस साल 04 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन उत्सव मनाया जा रहा है। विदेशों तक भगवान कृष्ण के प्रति आस्था और दीवानगी देखी जाती है। कई हॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बहुत मानते हैं।
जन्माष्टमी 2026: भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व होने के साथ ही भक्ति और उल्लास का भी त्योहार है।  04 सितंबर 2026 को यह उत्सव मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के दीवाने सात समंदर पार भी हैं। जन्माष्टमी के इस पावन उत्सव पर हम उन हॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो कान्हा में अगाध आस्था रखते हैं। भजन कीर्तन से लेकर नाम जप तक पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं। जानिए

रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : इंस्टाग्राम@robertdowneyjr रॉबर्ट डाउनी जूनियर 'आयरन मैन' फेम लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर भगवान श्रीकृष्ण के दीवाने हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद माना कि वे हरे कृष्णा विचारधारा और आंदोलन से काफी प्रभावित रहे। अपनी जिंदगी के कठिन दौर से उबरने में कृष्ण विचारधारा उनके लिए काफी मददगार साबित हुई। भगवद गीता के दर्शन से वे काफी प्रभावित हैं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया रसेल ब्रांड  ब्रिटिश अभिनेता और कॉमेडियन रसेल ब्रांड का भगवान कृष्ण और हरे कृष्णा आंदोलन (इस्कॉन) से गहरा जुड़ाव रहा है। ध्यान साधना में भी उनकी काफी दिलचस्पी रही है। रसेल ब्रांड ने खुद यह स्वीकार किया है कि जीवन के कठिन दौर और नशे की लत से उबरने में 'हरे कृष्ण महामंत्र' ने उनकी मदद की। हिंदू संस्कृति और रीति-रिवाजों में आस्था के चलते उन्होंने शादी के लिए भी भारत को चुना। साल 2010 में रसेल ने कैटी पेरी से हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, साल 2012 में दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया।

शॉन मेंडेस मशहूर सिंगर और पॉप स्टार शॉन मेंडेस भी कृष्ण भक्त हैं। उन्होंने भगवद गीता का अध्ययन किया है। जीवन के मुश्किल दौर में उन्होंने नियमित रूप से मेडिटेशन अभ्यास का सहारा लिया। शॉन मेंडेस को 'हरे कृष्णा' महामंत्र कीर्तन में भी दिलचस्पी लेते देखा गया।

जॉर्ज हैरिसन - फोटो : सोशल मीडिया जॉर्ज हैरिसन दुनिया के मशहूर रॉक बैंड 'द बीटल्स' के लीड गिटारिस्ट दिवंगत जॉर्ज हैरिसन भी भगवान कृष्ण के परम भक्त थे। साल 1960 के दशक में जब वे लोकप्रियता के शिखर पर थे, तब मानसिक सुकून और आध्यात्मिक खोज ने उन्हें भारतीय दर्शन और सनातन धर्म की तरफ आकर्षित किया। भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति रही। साथ ही उन्होंने इस्कॉन आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। जॉर्ज का हिट गाना 'माई स्वीट लॉर्ड' भी भगवान कृष्ण के प्रति उनकी अगाध आस्था को दिखाता है। उन्होंने हरे कृष्णा महामंत्र का भी दुनियाभर में प्रचार किया था। बता दें कि साल 2001 में जॉर्ज इस दुनिया को छोड़ गए।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

यूक्रेन-रूस जंग पर भारत का रुख साफ: जयशंकर बोले- बातचीत और कूटनीति ही रास्ता; क्या निकलेगा शांति का रास्ता?

यूक्रेन-रूस जंग पर भारत का रुख साफ: जयशंकर बोले- बातचीत और कूटनीति ही रास्ता; क्या निकलेगा शांति का रास्ता?

यह विश्लेषण जारी रखें ➔