● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 07 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन पर बवाल: आमने-सामने आईं एमपी और यूपी पुलिस; ललितपुर ASP बोले- गलत जानकारी है

सागर जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन को लेकर एमपी और यूपी पुलिस के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। सागर एसपी ने ललितपुर कनेक्शन बताया, जबकि ललितपुर के एसपी ने जानकारी को भ्रामक बताया। मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन पर बवाल: आमने-सामने आईं एमपी और यूपी पुलिस; ललितपुर ASP बोले- गलत जानकारी है हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश ललितपुर लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

गूगल में + फ़ॉलो करें न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 06:18 PM IST सार सागर जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन को लेकर एमपी और यूपी पुलिस के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। सागर एसपी ने ललितपुर कनेक्शन बताया, जबकि ललितपुर के एसपी ने जानकारी को भ्रामक बताया। मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

शराबकांड को लेकर एमपी-यूपी पुलिस आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला 1 Link Copied

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

जहरीली शराब कांड में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से शराब आने के सागर पुलिस के दावे को लेकर अब नया विवाद सामने आया है। ललितपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने सागर पुलिस के इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ललितपुर जिले में इस प्रकार की कोई अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी नहीं है।

ललितपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सागर पुलिस की ओर से मीडिया में यूपी कनेक्शन को लेकर जो जानकारी दी गई है, वह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि यदि सागर पुलिस के पास ललितपुर से अवैध या जहरीली शराब आने से जुड़े कोई तथ्य या साक्ष्य हैं तो उन्हें ललितपुर पुलिस के साथ साझा किया जाए।

दरअसल, सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान मीडिया को बताया था कि सागर में पहुंची जहरीली शराब का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से जुड़ा है। अब ललितपुर एएसपी के बयान के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के दावों में अंतर सामने आया है।

मजिस्ट्रियल जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी, जैसीनगर, जिला सागर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि मृतकों की मृत्यु का वास्तविक कारण अमानक/अवैध शराब का सेवन था या नहीं। शराब का निर्माण, भंडारण और वितरण किस स्तर पर और किसके द्वारा किया गया, इसकी भी पड़ताल होगी।

जांच में संबंधित नियामकीय विभागों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई या नहीं, घटना के लिए मुख्य रूप से कौन-कौन से व्यक्ति जिम्मेदार हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कौन से प्रशासनिक एवं कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं, इन बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने जांच अधिकारी को सभी बिंदुओं की जांच कर स्पष्ट अभिमत के साथ जांच प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 1 घंटे पहले

कॉकरोच जनता पार्टी ने सत्य निकेतन में हुए हादसे को लेकर की ये सात मांगें

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के सामने सात मांगें रखी हैं.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔