● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
सोमवार, 31 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

जीजा को सरेराह मार डाला: आंखें फोड़ीं, चाकू से किए वार, चार मिनट तक दो साले ढाते रहे कहर, लोग बनाते रहे वीडियो

बहन से प्रेम विवाह करने वाले जीजा को दो युवकों ने ऐसी खौफनाक मौत दी कि देखने वालों की रूह कांप जाए।
जीजा को सरेराह मार डाला: आंखें फोड़ीं, चाकू से किए वार, चार मिनट तक दो साले ढाते रहे कहर, लोग बनाते रहे वीडियो हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम चंडीगढ़ अंबाला अमृतसर ऊना करनाल कुरुक्षेत्र More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

बहन से प्रेम विवाह करने वाले जीजा को दो युवकों ने ऐसी खौफनाक मौत दी कि देखने वालों की रूह कांप जाए। तरनतारन के बस अड्डे के बाहर रविवार दोपहर अपने जीजा जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (25) को घेरकर सड़क पर गिराया और चाकुओं से उसके चेहरे को गोद डाला।

करीब चार मिनट तक दोनों भाई उस पर चाकू बरसाते रहे। जगजीत के चेहरे पर चाकू के 83 वार किए गए और उसकी दोनों आंखें तक फोड़ दी गईं। युवक खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा लेकिन वहां से गुजर रहे लोग उसे बचाने के बजाय मोबाइल में इस खौफनाक वारदात का वीडियो बनाते रहे।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

गांव कद्दगिल निवासी जगजीत सिंह का गांव नौरंगाबाद की युवती पिंकी से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों परिवार की मर्जी के खिलाफ करीब एक माह पहले घर से भाग गए और प्रेम विवाह कर लिया। चार दिन पहले ही जगजीत अपनी पत्नी के साथ घर लौटा था। रविवार को उसकी सास उससे मिलने कद्दगिल आई थी। लौटते समय सुबह करीब 11:40 बजे जगजीत अपनी सास को मोटरसाइकिल पर बस अड्डे छोड़ने गया।

करीब 12:02 बजे बस अड्डे के बाहर लौटते समय उसके साले जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने उसे घेर लिया। दोनों के हाथों में चाकू थे। जगजीत की बाइक फुटपाथ पर गिरते ही दोनों ने उसे सड़क पर दबोच लिया और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया।

हमलावरों ने उसके चेहरे पर एक के बाद एक 83 वार किए। आंखों पर भी चाकू से हमला किया। पूरा चेहरा खून से सन गया। करीब चार मिनट तक सरेराह हमला चलता रहा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोनों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तारी के लिए दबिश सूचना मिलते ही डीएसपी (एच) जसपाल सिंह बहोडू, थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह विरदी और सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई है।

📰 संदर्भ एवं प्राथमिक स्रोत (Source Attribution):
मूल संदर्भ: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) · मूल स्रोत देखें ↗
यह रिपोर्ट स्वतंत्र रूप से हिंदीबात संपादकीय डेस्क द्वारा संदर्भित, विश्लेषित एवं संकलित की गई है।
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 48 मिनट पहले

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारत में चार सितंबर को होगी लॉन्च: जानें संभावित इंजन, फीचर्स और हार्डवेयर डिटेल्स

Royal Enfield Himalayan 440 India Launch Scheduled for September 4: Know Expected Engine, Features And Specs रॉयल एनफील्…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔