विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की मिस्ट्री में एक नया ट्विस्ट आया है। महीनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि स्पाइडर-मैन स्टार्स ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। मगर, जेंडाया के स्टाइलिस्ट और करीबी दोस्त लॉ रोच का कहना है कि कपल अभी आधिकारिक रूप से शादीशुदा नहीं है। रोच की यह सफाई तब आई है, जब कुछ महीने पहले खुद उन्होंने ही दावा किया था कि टॉम-जेंडाया ने शादी कर ली है।
टॉम हॉलैंड-जेंडाया - फोटो : इंस्टाग्राम अपने ही बयान से पलट गए जेंडाया के स्टाइलिस्ट हाल ही में टॉम और जेंडाया एमी अवार्ड्स 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उनके स्टाइलिस्ट लॉ रोच भी पहुंचे और उन्होंने यह चौंकाने वाला खुलासा किया। वे कपल की शादी के स्टेटस के बारे में अपनी पहले की कही गई बातों से पीछे हटते नजर आए। टॉम हॉलैंड और जेंडाया को लेकर उन्होंने कहा, 'उनकी आधिकारिक तौर पर शादी नहीं हुई है'।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
कब हुई थी टॉम-जेंडाया की सगाई? वर्षों तक अपने रोमांटिक रिलेशन को सीक्रेट रखने वाले हॉलैंड और जेंडाया ने साल 2024 के आखिर में सगाई की थी। तब से फैंस उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। वे यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि सगाई के बाद इनका रिश्ता कितना आगे बढ़ा है। क्या शादी हुई है या नहीं? देखना दिलचस्प होगा कि स्टाइलिस्ट के हालिया बयान पर अब जेंडाया और टॉम क्या कहते हैं!