विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
फिल्ममेकर करण जौहर के पिता दिवंगत निर्माता यश जौहर फिल्मी दुनिया की जानी मानी हस्ती थे। आज निर्माता की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर करण ने पिता के लिए सोशल मीडिया पर खास नोट शेयर किया। जानें पिता के लिए करण ने क्या लिखा...
करण ने पोस्ट में क्या लिखा? करण जौहर ने पिता यश जौहर को याद करते हुए कई तस्वीरें साझा की। एक बचपन की तस्वीर में वह अपने पिता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में करण और यश के साथ करण की मां हीरू जौहर भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए पिता को याद कर करण ने एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा, आज भी आपकी बहुत याद आती है।’
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
माता-पिता यश और हीरू जौहर के साथ करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम- @karanjohar करण की जैकेट देखकर क्या बोले पिता? इस पोस्ट में करण ने पिता से जुड़े कई किस्से सुनाए। करण ने अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के वक्त को याद करते हुए लिखा, ‘फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के बाद मैंने फिल्म के हिट होने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक डिजाइनर जैकेट खरीदी थी। बरबरी के शोरूम में मैंने अपनी पसंदीदा जैकेट खरीदी। इसे मैंने आपको (यश जौहर) दिखाया। आपने कहा- 'बेटा यह बरबरी नहीं बहुत बहुत बुरी है।' पहले तो मुझे बुरा लगा, मगर फिर मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाया। पापा आप ऐसे ही मजाकिया थ’
यश जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar यश जौहर के बारे में दिवंगत यश जौहर ने साल 1976 में धर्मा प्रोडक्शन की नींव रखी थी। उनका देहांत 2004 में हुआ। इसके बाद कंपनी की कमान उनके बेटे करण जौहर ने संभाली। पिता की याद में ही करण ने अपने बेटे का नाम यश रखा।