● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

दिल्ली पीजी हादसा: एमसीडी का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले तीन और इंजीनियर सस्पेंड

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत ढहने के हादसे को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ा कदम उठाया है।
दिल्ली पीजी हादसा: एमसीडी का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले तीन और इंजीनियर सस्पेंड हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत ढहने के हादसे को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एमसीडी ने तीन और इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।

जानबूझकर निष्क्रियता बरतने का आरोप एमसीडी द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इन अधिकारियों पर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाने और जानबूझकर निष्क्रियता बरतने का आरोप है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस अधिकारियों के मुताबिक, सत्य निकेतन में हुए इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा न जाए। अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।

एमसीडी ने 41 भवन ध्वस्त किए और 61 संपत्तियां सील की सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में अनधिकृत निर्माण और खतरनाक इमारतों के खिलाफ एमसीडी का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एमसीडी ने गुरुवार को सभी 12 जोनों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 41 संपत्तियों में ध्वस्तीकरण, जबकि 61 संपत्तियों को सील किया। इसके अलावा 32 कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ तीन संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए गए। उसने बुधवार को 75 व मंगलवार को 31 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

1,355 पीजी भवनों का सर्वे किया एमसीडी ने दिल्लीभर में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासीय भवनों का व्यापक फील्ड सर्वेक्षण भी किया है। उसके अनुसार अब तक 1,355 भवनों की पहचान हुई है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं। इन भवनों में करीब 27 हजार लोग रह रहे हैं। एमसीडी का कहना है कि सर्वेक्षण का उद्देश्य पीजी भवनों का विस्तृत डेटाबेस और उनके संबंध में आगे की नियामक एवं प्रवर्तन कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करना है। इससे पीजी के रूप में इस्तेमाल हो रही संपत्तियों, उनकी स्थिति और संभावित नियम उल्लंघनों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 26 मिनट पहले

यमन में हूती लड़ाकों ने मोखा पोर्ट पर किया क़ब्ज़ा- रिपोर्ट

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, हूती लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाहों पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लाल सागर के अहम…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔