● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
मंगलवार, 08 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
व्यापार

दिल्ली में चलीं सात गोलियां: बीच मंडी बदमाशों ने धनिया कारोबारी को भून डाला, बिहार से आया था मोहम्मद आलम

राजधानी दिल्ली की सबसे व्यस्त आजादपुर मंडी में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली में चलीं सात गोलियां: बीच मंडी बदमाशों ने धनिया कारोबारी को भून डाला, बिहार से आया था मोहम्मद आलम हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें राजधानी दिल्ली की सबसे व्यस्त आजादपुर मंडी में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 28 वर्षीय धनिया कारोबारी मोहम्मद आलम की तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पीड़ित के शरीर पर गोलियों के सात घाव मिले हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं।

वारदात का खौफनाक मंजर मृतक के भाई अब्दुल सत्तार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आलम चार महीने बाद बिहार के सहरसा स्थित अपने गांव से दिल्ली वापस लौटे थे और जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे थे। रात डेढ़ बजे जब आलम अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर आसानी से पैदल ही मौके से फरार हो गए।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

कारोबारी रंजिश का शक उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में कारोबारी रंजिश की बात सामने आई है। मोहम्मद आलम का कारोबार को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसका जिक्र उसने अपने भाई से भी किया था।

पुलिस की कार्रवाई आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे केवल आपसी विवाद ही नहीं, बल्कि अन्य सभी संभावित पहलुओं से भी मामले की गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल, हमलावरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल और मंडी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 3 घंटे पहले

इसराइल बंद करेगा यूके का कॉन्सुलेट, यहूदी बस्तियों के ख़िलाफ़ एक फ़ैसले से है नाराज़

ब्रिटेन ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों को लेकर एक अहम फ़ैसला लिया है जिस पर इसराइल ने पलटवार किय…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔