● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 09 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

दिल्ली हादसा: पीजी में रहना विकल्प नहीं, सुविधाओं के अभाव के बीच छात्रों की मजबूरी; सालाना 5000 करोड़ का बाजार

विश्वविद्यालयों में छात्रावास की सीमित सीटों के कारण अधिकांश छात्रों को निजी पेइंग गेस्ट (पीजी) व किराये के कमरों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दिल्ली में पीजी बाजार सालाना करीब 5,000 करोड़ रुपये का हो गया है।
दिल्ली हादसा: पीजी में रहना विकल्प नहीं, सुविधाओं के अभाव के बीच छात्रों की मजबूरी; सालाना 5000 करोड़ का बाजार हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम दिल्ली दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद गुरुग्राम नूंह नोएडा फरीदाबाद

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

दिल्ली में उच्च शिक्षा के लिए देशभर से हजारों छात्र आते हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित और किफायती आवास की होती है। विश्वविद्यालयों में छात्रावास की सीमित सीटों के कारण अधिकांश छात्रों को निजी पेइंग गेस्ट (पीजी) व किराये के कमरों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दिल्ली में पीजी बाजार सालाना करीब 5,000 करोड़ रुपये का हो गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में यूजी व पीजी मिलाकर करीब 1.50 लाख से अधिक छात्र दूसरे राज्यों से आते हैं, जबकि विश्वविद्यालय के केवल 20 कॉलेजों में छात्रावासों की कुल 5,000 सीटें हैं। पहले वर्ष में ही 70,000 से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं, इसलिए अधिकांश छात्रों को नॉर्थ व साउथ कैंपस के आसपास सत्य निकेतन, मुखर्जी नगर, विजय नगर, हडसन लेन, कमला नगर व शक्ति नगर जैसे इलाकों में पीजी तलाशने पड़ते हैं।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

प्रति बेड औसतन 20,000 रुपये मासिक किराया होता है, जिसमें अतिरिक्त सेवाओं के नाम पर और भी खर्च जुड़ता है। इसके अलावा पीजी की सुरक्षा, भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली-पानी व संचालकों की मनमानी की समस्याएं भी आम हैं।

इन इलाकों में पीजी की सुविधा शक्ति नगर, कमला नगर, मल्कागंज, क्रिश्चियन कॉलोनी, विजय नगर, हडसन लेन, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, नेहरू विहार, इंदिरा विहार, जीटीबी नगर, वजीराबाद, सत्यनिकेतन, मोती बाग, राजेंद्र नगर, करोल बाग, साकेत, मालवीय नगर, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर, द्वारका, जनकपुरी, कटवरिया सराय, नेब सराय, मुनिरका।

डीयू के इन कॉलेजों में छात्रावास की सुविधा डीडीयू कॉलेज, भारती कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, आईपी कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, एलएसआर, लेडी इरविन कॉलेज, मिरांडा हाउस, रामजस कॉलेज, एसआरसीसी कॉलेज, वेंकटेश्वर कॉलेज, एसजीटीबी खालसा कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, केशव महाविद्यालय, शहीद राजगुरु कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी। डीयू प्रशासन के हॉस्टल-अंडर ग्रेजुएट हॉस्टल फॉर गर्ल्स, इंटरनेशनल स्टूडेंट हाउस फॉर वुमेन।

नोट : इन सभी जगहों पर दो से तीन माह का अग्रिम किराया और प्रॉपर्टी डीलरों का 50-60 प्रतिशत किराये पर कमीशन अलग से लिया जाता है। कुछ पेइंग गेस्ट में एसी व वाई-फाई के नाम पर अलग से पैसे लिए जाते हैं।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी अभी

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दी महिंद्रा थार: मां से कहा- 'थार लेने का यही फायदा है', भड़के लोग

UP Man Drives Mahindra Thar on Footpath to Skip Traffic; Internet Slams Driver for Lack of Civic Sense ट्रैफिक जाम से बच…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔