विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तराखंड देहरादून अल्मोड़ा उत्तर काशी ऊधम सिंह नगर ऋषिकेश कोटद्वार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहने पर कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े नेताओं के कहने पर नेगी ने यह बयान दिया है। इससे पूरा पंजाबी समाज आहत है। पंजाबी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने सातवीं शताब्दी में आंक्राताओं से लोहा लिया और फिर बंटवारे का दंश भी झेला।
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और समस्त पंजाबी समाज ने इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य करार दिया है। आकांक्षा नेगी पर पहाड़ी और मैदानी समाज को बांटने का भी आरोप है। भारतीय संविधान देशभक्त पंजाबियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं देता।