विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तराखंड देहरादून अल्मोड़ा उत्तर काशी ऊधम सिंह नगर ऋषिकेश कोटद्वार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
पांच साल से था प्रेम संबंध पुलिस पूछताछ में मालिया ने बताया कि वर्ष 2020 से 2023 तक वह हरिद्वार के उज्जीवन बैंक में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्यम से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। वर्ष 2023 में मालिया ने परिवार के दबाव में सहारनपुर निवासी युवक से निकाह किया, लेकिन सत्यम के संपर्क में बनी रही। पुलिस के अनुसार, बाद में उसका विवाह टूट गया। वर्ष 2025 में सत्यम देहरादून आ गया। फरवरी 2026 में उसने दूसरी युवती से सगाई कर ली और मालिया से बातचीत बंद कर उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि इससे नाराज मालिया ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से ताबड़तोड़ वार
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, मालिया ने मोहित के माध्यम से अंकित से संपर्क किया और पांच लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया। उसे 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए। मालिया ने अंकित को सत्यम की फोटो और उसके बैंक कार्यालय की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने मालिया रहमान और मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है। अंकित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस अंकुर की तलाश कर रही है।