● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
बुधवार, 09 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
व्यापार

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23450 के नीचे बंद

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23450 के नीचे बंद--Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23450 के नीचे बंद हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम कारोबार बिज़नेस डायरी बाजार स्टार्टअप्स कॉर्पोरेट पर्सनल फाइनेंस More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 813.35 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 23,450 के स्तर से नीचे आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 813.35 अंक यानी 1.08 फीसदी टूटकर दिन के निचले स्तर 74,764.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 203.60 अंक यानी 0.86 फीसदी गिरकर 23,431.50 अंक पर आ गया।

बाजार में आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 4.55 फीसदी टूटा। इसके अलावा इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट और एनटीपीसी बढ़त के साथ बंद हुए।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

वैश्विक तेल बाजार में तेजी ने भी भारतीय बाजार की चिंता बढ़ाई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी उछलकर 100.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सत्र गिरावट जारी रही। महंगा कच्चा तेल, भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में बढ़ी अस्थिरता ने निवेशकों के भरोसे पर दबाव डाला और बाजार में मंदी का रुख मजबूत हुआ। बाजार में बढ़ती चिंता का असर इंडिया VIX पर भी दिखा। इसमें छह फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। यह निकट अवधि के बाजार को लेकर बढ़ती सावधानी और हेजिंग गतिविधियों में इजाफे का संकेत है।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 123.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इससे भी घरेलू बाजार की धारणा पर दबाव बढ़ा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 555.23 अंक यानी 0.73 फीसदी गिरकर 75,577.58 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में 144.05 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट आई थी और यह 23,635.10 अंक पर बंद हुआ था।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 6 घंटे पहले

बीम हटा और इमारत गिरी: दो दुकानों को एक करने के लिए बनाया जा रहा था हॉल; दिल्ली के पीजी हादसे पर नया खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली में पांच मंजिला इमारत कैसे गिरी, इसकी वजह सामने आ गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि इमारत में …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔