विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों का खूब दिल जीता। आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने कमाई के मामले में भी खूब नोट छापे। दूसरा पार्ट पहले से भी बीस साबित हुआ। मगर, इस फिल्म पर हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने निशाना साधा है।
बोले- 'कहांनियां सुनाने वाले नहीं रहे' तिग्मांशु धूलिया का मानना है कि हिंदी सिनेमा में ओरिजिनल कहानियां कम होती जा रही हैं। फिल्ममेकर के मुताबिक, 'आजकल की फिल्मों में कहानियां नहीं होतीं। जो लोग कहानियां सुनाते थे, वे अब नहीं रहे और जो अपनी कहानियां सुनाना चाहते हैं, उन्हें मौका नहीं मिलता। लोगों को लगता है कि ऐसी फिल्में नहीं चलेंगी। सब एक ही तरह का फॉर्मूला होता है... लोग भी एक जैसे दिखने लगते हैं'।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
घमासान - फोटो : सोशल मीडिया कब आएगी तिग्मांशु की फिल्म 'घमासान'? तिग्मांशु का कहना है कि इसका असर सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। ऐसा बहुत ज्यादा कैपिटलिज्म (पूंजीवाद) के दौर में होता है, जब लोग एक-दूसरे जैसे दिखने लगते हैं। आजकल का फैशन देखिए। हर कोई एक जैसा दिखता है। सबके बाल कटवाने का स्टाइल एक जैसा होता है। यहां तक कि शहर भी एक-जैसे दिखने लगे हैं। हर शहर की अपनी अलग पहचान खत्म हो गई है। इस तरह का सिस्टम आपकी अलग पहचान को खत्म कर देता है'। तिग्मांशु धूलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'घमासान' 11 सितंबर 2026 को जी5 पर रिलीज होने वाली है।