विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
एक एविएशन कंपनी ने गांधीनगर कोर्ट में बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी के चलते कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचा है। कंपनी के मुताबिक नोरा ने पोस्ट में कंपनी के चार्टर्ड विमान को 'लेगो एयरप्लेन' कहा था, जिससे छवि को नुकसान हुआ है।
क्या है मामला? समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को करेगी। ड्यून्स एविएशन की ओर से दायर मुकदमे के अनुसार, नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए। इन वीडियो में उन्होंने विमान को छोटा', 'खिलौना' और 'लेगो हवाई जहाज' बताया। वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
कंपनी ने कहा- 'स्पष्टीकरण दें नोरा फतेही' कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह एयरक्राफ्ट स्टैंडर्ड साइज का था और डिफेंडेंट की यात्रा के लिए बिल्कुल सही था। यह पूरी तरह से DGCA-सर्टिफाइड और उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है। इसे वैध NSOP के तहत कानूनी रूप से ऑपरेट किया जाता है। कंपनी की तरफ से अभिनेत्री के खिलाफ तीन करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा इस केस में कोर्ट से यह भी मांग की गई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एयरक्राफ्ट के बारे में बयान या जिक्र वाली सभी पोस्ट तुरंत हटाई जाएं और नोरा इस पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें।