● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

प्रयागराज में शूटआउट: सपा नेता पवन यादव की हत्या, पीठ में मारी गोली; कैफे के बाहर घात लगाए बैठे थे तीन कातिल

यूपी के प्रयागराज स्थित हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रयागराज में शूटआउट: सपा नेता पवन यादव की हत्या, पीठ में मारी गोली; कैफे के बाहर घात लगाए बैठे थे तीन कातिल हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश प्रयागराज लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ कानपुर More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें यूपी के प्रयागराज स्थित हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर दूर कर्मनाशा मोहल्ले में हुई। गोली पवन की पीठ में लगी। गंभीर हालत में उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सरेराह हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

सपा के जिला सचिव थे पवन यादव हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। उनकी मां धनराजी देवी भी गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। जबकि पवन यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। परिवार में पत्नी नीतू देवी, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी और बेटा प्रिंस है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और पास स्थित एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

वारदात के बाद वाराणसी की ओर भागे बदमाश वाारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकले। हंडिया थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पवन का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू वारदात के बाद पुलिस ने मृतक पवन यादव का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल में दर्ज कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य जानकारियों को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले पवन यादव की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। साथ ही पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में रहे लोगों की भी जानकारी जुटाई रही है। साथ ही पता लगा रही है कि उनका किसी व्यक्ति से धमकी या विवाद तो नहीं था।

पुराना विवाद आ रहा सामने पवन यादव की हत्या के पीछे पुराना विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। मृतक के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर पुलिस विवाद से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 54 मिनट पहले

हूती विद्रोहियों के हमले के बीच सऊदी अरब ने मक्का और जेद्दाह में जारी किए थे अलर्ट

ईरान समर्थित हूती लड़ाकों के एक हफ़्तों से जारी हमलों के बाद सऊदी अरब मध्य-पूर्व के युद्ध में और उलझता जा रहा है.

यह विश्लेषण जारी रखें ➔