विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम उत्तर प्रदेश कानपुर लखनऊ वाराणसी गोरखपुर मेरठ More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
1,000 परिवारों को राहत किट वितरित कीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की आवश्यक सामग्रियों से युक्त राहत किट वितरित कीं। इसके अतिरिक्त, बाढ़ की विभीषा में बेघर हुए 31 पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी - फोटो : amar ujala गंगा की बाढ़ से बेहाल हैं 70 गांव प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद में गंगा की बाढ़ से लगभग 70 गांव प्रभावित हैं। इन गांवों के 19,295 परिवारों के 78,671 लोग पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ के कारण करीब 7,200 हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी हैं और 127 ग्रामीण पूरी तरह बेघर हो चुके हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा इससे पहले भी 96 ग्रामीणों को आवास के लिए 1.20 लाख रुपये और 67 लोगों को आवासीय पट्टा दिया जा चुका है।