● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

बडगाम में आतंकियों से मुठभेड़: ऊपरी यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, सेना दे रही करारा जवाब

बड़गाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग के पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
बडगाम में आतंकियों से मुठभेड़: ऊपरी यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, सेना दे रही करारा जवाब हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम जम्मू और कश्मीर जम्मू उधमपुर कठुआ पुंछ राजौरी श्रीनगर

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

मध्य कश्मीर के सुदूर और खूबसूरत पहाड़ी इलाके यूसमर्ग में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के बाद तलाशी अभियान के दौरान वीरवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सेना को पिछले कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में कुछ संदिग्ध छिपे हुए हैं। वे लगातार अपना स्थान बदल रहे थे। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाबलों ने बुधवार से ही पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान (कासो) शुरू कर दिया था। इसके तहत सुरक्षाबलों का मकसद आतंकियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें घेरना था।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

इसी तलाशी अभियान के दौरान खान साहिब थाना क्षेत्र के अस्तर गली के पास सेना की 10 पैरा के जवानों का सामना आतंकियों के एक समूह से हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार कुछ देर तक चली गोलीबारी के बाद आतंकी घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर छिप गए हैं।

आतंकियों की घेराबंदी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों के साथ सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स और बड़गाम पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस इलाके को पूरी तरह घेरा जा रहा है। पूरा क्षेत्र दुर्गम जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। रात होने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। ऐसे में सुरक्षाबल बेहद सावधानी से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इलाके में घेराबंदी और मजबूत कर दी गई है। सुबह होते ही इस बड़े आतंकवाद रोधी अभियान को फिर से नए सिरे से शुरू किया जाएगा। सुरक्षाबल इलाके में छिपे आतंकियों को तलाशने और उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, देर रात तक मुठभेड़ को लेकर पुलिस या सेना की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

इलाके में कड़ा पहरा आतंकवाद विरोधी अभियान के मद्देनजर बडगाम पुलिस ने जिला स्तर पर चौकसी बढ़ा दी है। यूसमर्ग, चरार-ए-शरीफ और नजदीकी पाखरपोरा रूट पर जाने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि जब तक ऑपरेशन पूरी तरह खत्म न हो जाए, तब तक जंगलों और ऊपरी ढलानों की ओर जाने से परहेज करें।

लश्कर व जैश की तरफ घूम रही सुई  सुरक्षा एजेंसियों की नजर लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े समूहों पर भी है। खुफिया इनपुट के अनुसार संदिग्ध हथियारबंद समूह के पुलवामा के पाखरपोरा इलाके से निकलकर यूसमर्ग के ऊपरी जंगलों की ओर बढ़ने की आशंका है। हालांकि, यूसमर्ग में जारी अभियान में शामिल आतंकियों की पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

ईरान ने शादी समारोह वाले घर पर हुए अमेरिकी हमले का बदला लेने की क़सम खाई

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अहमद वाहिदी ने गुरुवार को देश के दक्षिण में एक शादी समारोह के दौरान मारे गए लोगों क…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔