विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मध्य प्रदेश भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर More •••
Hindi News › Madhya Pradesh › Chief Minister in Balaghat CM Yadav visits Baiga families following the deaths of 24 children news in hindi {"_id":"6a92b92bdc33e35b1008308f","slug":"chief-minister-in-balaghat-cm-yadav-visits-baiga-families-following-the-deaths-of-24-children-news-in-hindi-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट में मुख्यमंत्री: 24 बच्चों की मौत के बाद बैगा परिवारों के बीच पहुंचे सीएम यादव, परिवारों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} बालाघाट में मुख्यमंत्री: 24 बच्चों की मौत के बाद बैगा परिवारों के बीच पहुंचे सीएम यादव, परिवारों का जाना हाल Sat, 29 Aug 2026 04:19 PM IST बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट गूगल में + फ़ॉलो करें न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 04:19 PM IST सार बालाघाट के कोरका-बोंदारी गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैगा समुदाय और बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। 24 बच्चों की मौत के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
सुदूर बैगा गांव पहुंचे मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला Link Copied
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों की स्थिति का जायजा लेना था। डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों से बच्चों के स्वास्थ्य और क्षेत्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे मिल रहे लाभ के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके स्वास्थ्य और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पढ़ें: मंदाकिनी 30 फीट उफनी, रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बहा; सतना में रेलवे ट्रैक डूबे
इस दौरान प्रदेश के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके और क्षेत्रीय सांसद भारती पारधी भी मौजूद रहीं। इनके अलावा विधायक संजय उइके, गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे और मधु भगत सहित मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम तथा पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य मौसम बिसेन भी उपस्थित रहीं। पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे और गौरीशंकर बिसेन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं।