● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

बिग बॉस 20 एक्सक्लूसिव: चाय की केतली से बना सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां; देखें अंदर की तस्वीरें

‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही इसके घर की झलक सामने आ गई है। इस बार घर को काफी अलग अंदाज में सजाया गया है।
बिग बॉस 20 एक्सक्लूसिव: चाय की केतली से बना सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां; देखें अंदर की तस्वीरें हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही इसके घर की झलक सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी घर को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि इस सीजन घर के डिजाइन में एक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस बार घर की कमान ओमंग कुमार के हाथों में नहीं, बल्कि आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने इसे एक अलग अंदाज में तैयार किया है।

बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला घर में ऐसी कई चीजें देखने को मिलेंगी, जो पहली नजर में सामान्य लगेंगी, लेकिन ध्यान से देखने पर उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आएगा। घर की पूरी सजावट इस सोच पर की गई है कि एक ही चीज को दो अलग रूपों में देखा जा सके। यही वजह है कि इस बार घर में चाय की केतली सोफा बनी नजर आएगी तो ऑक्टोपस के हाथों में शतरंज की गोटियां दिखाई देंगी।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला केतली बनी सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां  घर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीजों में एक बड़ी चाय की केतली है। लेकिन यह कोई आम केतली नहीं है। इसे सोफे की तरह बनाया गया है। यानी केतली से चाय निकलने के बजाय उस पर बैठा जा सकता है। इसी तरह एक बड़ा ऑक्टोपस भी घर में नजर आएगा। इसकी भुजाओं में शतरंज की गोटियां रखी गई हैं। शतरंज को यहां सिर्फ सजावट के लिए नहीं रखा गया है। बिग बॉस के खेल में सही समय पर सही चाल चलना काफी अहम होता है। ऐसे में ऑक्टोपस और शतरंज का यह मेल घर की थीम से जुड़ा हुआ है।

बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला हॉट एयर बैलून पर बैठेंगे कंटेस्टेंट  घर में एक हॉट एयर बैलून भी लगाया गया है। लेकिन यह आसमान में उड़ता हुआ नहीं दिखेगा। इसे बैठने की जगह के तौर पर तैयार किया गया है। इसके अलावा एक नल भी बनाया गया है, जिसमें पानी की जगह फूल निकलते नजर आएंगे। घर में जगह-जगह आंखों की आकृतियां भी बनाई गई हैं। यह ‘बिग बॉस’ की सबसे खास बात को दिखाती हैं। घर में कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर नजर रखी जाती है और यहां कुछ भी छिपा नहीं रहता।

बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला Room No. 20 में क्या है?  इस बार घर में Room No. 20 भी बनाया गया है। इस कमरे के अंदर क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। यानी शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि इस कमरे में ऐसा क्या खास है, जिसे मेकर्स ने फिलहाल छिपाकर रखा है।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 2 घंटे पहले

ईरान ने शादी समारोह वाले घर पर हुए अमेरिकी हमले का बदला लेने की क़सम खाई

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अहमद वाहिदी ने गुरुवार को देश के दक्षिण में एक शादी समारोह के दौरान मारे गए लोगों क…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔