● LIVE
BSE SENSEX 81,900.25 ▲ +520.30
NIFTY 50 25,052.10 ▲ +160.40
GOLD (10g) ₹71,850 ▲ +₹180
USD/INR ₹83.92 ▬ 0.00
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
शनिवार, 29 अगस्त 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
भारत

बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं: दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; बचाने वाला युवक भी गंभीर

गोपालगंज के सवनही पट्टी गांव में शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कामगारों की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।
बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं: दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; बचाने वाला युवक भी गंभीर हिंदीबात विशेष
तस्वीर: हिंदीबात संपादकीय डेस्क (प्रतीकात्मक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम बिहार पटना मगध-गया भागलपुर तिरहुत-मुजफ्फरपुर दरभंगा More •••

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित सवनही पट्टी गांव में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से चार कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में चारों को बचाने की कोशिश कर रहा एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक साथ चार मौतों से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सवनही पट्टी गांव निवासी गयासुद्दीन के मकान में करीब 15 दिन पहले शौचालय की टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था। शनिवार दोपहर टंकी के अंदर लगी लकड़ी और प्लाई की सेंट्रिंग हटाने के लिए कामगार एक-एक करके नीचे उतरे थे। टंकी काफी दिनों से बंद थी, जिसके कारण उसके अंदर जहरीली गैस जमा हो गई थी।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

सभी मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े थे जैसे ही पहला मजदूर नीचे उतरा, उसका दम घुटने लगा। उसे छटपटाता देख और बचाने के प्रयास में बाकी कामगार भी एक-एक कर टंकी के अंदर उतर गए। जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी की हालत बिगड़ गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

मृतकों की पहचान सवनही पट्टी गांव निवासी रमाशंकर बैठा के पुत्र बंटी बैठा, मकान मालिक गयासुद्दीन मियां के पुत्र टीपू, सवनही वृत्त गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र उमेश यादव और श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए दौड़े। बचाव कार्य के दौरान मंजूर खान का पुत्र सिराज खान भी जहरीली गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सभी को आनन-फानन में टंकी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सिराज को प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद सवनही पट्टी गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📌 पारदर्शी स्रोत व संपादन: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News) | हिंदीबात संपादकीय टीम द्वारा 5W1H तथ्य सत्यापन मॉडल के तहत परीक्षित व प्रकाशित।
अ…

अमर उजाला ब्यूरो

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 42 मिनट पहले

ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की एफ़आईआर, टीएमसी ने क्या कहा

कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्…

यह विश्लेषण जारी रखें ➔