● LIVE
BSE SENSEX 76,980.59
NIFTY 50 24,060.00
GOLD (10g) ₹1,60,815
SILVER (1kg) ₹86,400
USD/INR ₹83.94
संस्करण: भारत (राष्ट्रीय)
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
🔴 ताज़ा सुर्खियाँ
इंडिया एआई मिशन (IndiaAI): ₹10,372 करोड़ से स्वदेशी एआई कंप्यूट प्रगति सरकारी नौकरी 2026: रेलवे RRB NTPC 11,558 और UP Police 60,244 भर्ती अपडेट शेयर बाज़ार: सेंसेक्स 81,900 के पार, निफ्टी 25,052 अंक पर मजबूत मौसम विभाग: मानसूनी बारिश और नदी जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी अलर्ट
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: छठे सोमवार भी 'हनुमान अंश' की जय-जयकार; चौथे ही दिन लाखों में सिमटी 'हैवान'; जानें 'मिर्जापुर' हाल

Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर महीनेभर बाद भी कायम है। 'मिर्जापुर' की कमाई में गिरावट आई है। वहीं, 'हैवान' चौथे ही दिन पस्त हो गई है।
बॉक्स ऑफिस: छठे सोमवार भी 'हनुमान अंश' की जय-जयकार; चौथे ही दिन लाखों में सिमटी 'हैवान'; जानें 'मिर्जापुर' हाल हिंदीबात विशेष
तस्वीर: सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ (आधिकारिक संदर्भ)

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम मनोरंजन बॉलीवुड भोजपुरी रिव्यूज साउथ सिनेमा साक्षात्कार More •••

🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई की रफ्तार थम नहीं रही है। आज मंगलवार को इस फिल्म की रिलीज को 40 दिन पूरे हो गए हैं। बीते दिन यानी छठे सोमवार को भी इसने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद रिलीज हुई फिल्मों 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' का हाल कैसा रहा? जानिए

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब 39वें दिन 'हनुमान अंश' ने कितने कमाए? दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और अब भी शानदार कलेक्शन जुटा रही है। कल छठे सोमवार को यानी 39वें दिन इस फिल्म ने  8.25 करोड़ रुपये कमाए। बता दें कि इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म का कारोबार 22.50 करोड़ रुपये रहा था। वीकडेज की शुरुआत के बाद कमाई में गिरावट आई है, मगर अब भी शानदार स्थिति में है।

💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब 'मिर्जापुर' का कलेक्शन घटा पंकज त्रिपाठी की चर्चित सीरीज पर बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 04 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है। वीकएंड पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन सोमवार को यानी 11वें दिन इस फिल्म का कारोबार 5.50 करोड़ रुपये रहा। अब तक यह 'हनुमान अंश' के बराबरी पर थी, मगर अब यह काफी पीछे रह गई है। 'मिर्जापुर' का टोटल नेट कलेक्शन 190.30 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म 'हैवान' - फोटो : सोशल मीडिया लाखों में सिमटी 'हैवान' अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। इसकी ओपनिंग ही काफी खराब रही और अब चौथे ही दिन यह दर्शकों के लिए तरस गई है। 11 सितंबर को ओपनिंग डे पर फिल्म ने तीन करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन 2.50 करोड़, रविवार को तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए।

🔍 संपादकीय पड़ताल एवं स्रोत विवरण (Editorial Provenance & Verification)
✍️ रिपोर्टिंग: अमर उजाला ब्यूरो
🏛️ प्राथमिक स्रोत: अमर उजाला (Amar Ujala Breaking News)
🔬 सत्यापन डेस्क: हिंदीबात रिसर्च डेस्क (HindiBaat Research)
🛡️ पड़ताल स्थिति: ✅ तथ्य-परीक्षित एवं सत्यापित
मूल संदर्भ लिंक: मूल स्रोत देखें ↗
अ…

हिंदीबात संपादकीय डेस्क

विशेष संवाददाता

डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुरूप निष्पक्ष, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र रिपोर्टिंग। प्रत्येक खबर में 5W1H विश्लेषण और पाठक-केंद्रित स्पष्टता हमारा संकल्प है।

👉 आगे क्या पढ़ें | अगली बड़ी स्टोरी 4 घंटे पहले

गणेश चतुर्थी: राधिका मर्चेंट ने किया डांस; सितारों ने बिखेरी रौनक; देखिए अंबानी परिवार के गणपति उत्सव की झलक

Ambani Ganesh Chaturthi Celebrations: बीते दिन 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। हर साल की तरह अंबानी परिवार …

यह विश्लेषण जारी रखें ➔