विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम शिक्षा देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
शी जिनपिंग का जन्म 15 जून 1953 को बीजिंग में हुआ था। उनके पिता शी झोंगशुन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और देश के शुरुआती क्रांतिकारी दौर के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे थे। शी जिनपिंग का बचपन चीन के राजनीतिक बदलावों के दौर में बीता। 1960 के दशक में उनके पिता के राजनीतिक जीवन में बड़ा बदलाव आया। इसके बाद परिवार को भी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा।
चीनी सरकारी स्रोतों में लियांगजियाहे में उनके जीवन का विस्तार से उल्लेख मिलता है। वहां उन्होंने ग्रामीण लोगों के साथ रहकर खेती और दूसरे काम किए। बाद में वे गांव की पार्टी शाखा के सचिव भी बने। उन्होंने ग्रामीण जीवन के दौरान पढ़ाई जारी रखी।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
शी जिनपिंग की शिक्षा में एक दिलचस्प बात यह है कि उनका शुरुआती उच्च शिक्षा क्षेत्र इंजीनियरिंग था, जबकि बाद में उन्होंने कानून और राजनीतिक सिद्धांत के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की। यह भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति के पास कौन सी डिग्री, कहां से की पढ़ाई? बचपन में चूहे वाली घटना से मिला बड़ा सबक
यह भी पढ़ें: यूपीएससी-एसएससी जैसी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ब्रिक्स से जुड़े ये प्रश्न, आपको पता है जवाब?
2013 में शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति बने, तब से लेकर अब तक वे चीन के शीर्ष नेतृत्व में बने हुए हैं। वर्तमान में वे चीन के राष्ट्रपति होने के साथ-साथ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।