विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: होम ऑटो देश शहर और राज्य चुनाव LIVE कारोबार More •••
🔍 विस्तृत घटनाक्रम एवं मुख्य बिंदु
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री ने अगस्त 2026 में सालाना आधार पर जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की। हालांकि, जुलाई की तुलना में ज्यादातर प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की बिक्री में गिरावट आई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में कुल 2,98,448 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री हुई। जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 52.9 प्रतिशत ज्यादा है।
ईवी की कुल ऑटो रिटेल में हिस्सेदारी भी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 9.5 प्रतिशत थी। हालांकि, जुलाई 2026 में 3,27,901 यूनिट की बिक्री के मुकाबले अगस्त में कुल ईवी खुदरा बिक्री करीब 9 प्रतिशत कम रही।
💬 आधिकारिक बयान एवं रिपोर्ट
2 of 6 Ather Konarc Electric Scooter - फोटो : Ather Energy क्या अगस्त EV बिक्री के लिए अब तक का सबसे मजबूत महीना रहा? FADA (फाडा) अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, मासिक गिरावट के बावजूद अगस्त 2026 इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे मजबूत अगस्त रहा।
उन्होंने कहा कि अगस्त में सभी चार प्रमुख ईवी श्रेणी ने अगस्त के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। यानी इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीन-पहिया, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल- किसी भी श्रेणी में पिछले अगस्त के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर से नीचे प्रदर्शन नहीं हुआ।
अगस्त में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 1,83,204 यूनिट रही। यह अगस्त 2025 की तुलना में 67.05 प्रतिशत अधिक है।
हालांकि, जुलाई 2026 के मुकाबले बिक्री में 10.35 प्रतिशत की गिरावट आई। दोपहिया वाहन बाजार में EV की हिस्सेदारी अगस्त में 10.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 7.7 प्रतिशत थी। लेकिन जुलाई में दर्ज 11.2 प्रतिशत हिस्सेदारी की तुलना में यह कम रही।